भारतीय क्रिकेट टीम ने रविवार (8 मार्च) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ ही भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप इतिहास में कई इतिहास रच दिए। इस जीत के बाद भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव और हेड कोच गौतम गंभीर प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए आए और कई सवालों के जवाब दिए।

Advertisement

इसी दौरान उनसे एक पत्रकार ने पूछा कि क्या इस समय इंडियन क्रिकेट का व्हाइट बॉल एरा चल रहा है? भारत ने पिछले दो सालों में तीन आईसीसी ट्रॉफी जीती हैं लेकिन इसके बावजूद गंभीर ने इस बात को मानने से इनकार कर दिया कि इस समय भारतीय टीम का व्हाइट बॉल एरा चल रहा है। गंभीर के इस जवाब का वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

Advertisement

गंभीर ने बताया कि इंडियन टीम पिछली तीन में से दो वनडे सीरीज़ हार गई है। गंभीर ने कहा, "देखिए व्हाइट बॉल क्रिकेट की तो मैं बात नहीं करूंगा क्योंकि पिछली तीन में से दो वनडे सीरीज हम हारे हैं। अगर हमारा एरा होता तो हम वो दो सीरीज हारते नहीं। मैं एरा में विश्वास नहीं करता लेकिन आईसीसी टूर्नामेंट में आप कह सकते हैं कि हमारा प्रदर्शन अच्छा रहा है। हमारा मकसद होता है कि जब हम भारत की जर्सी में खेल रहे हैं तो हर मैच में अपना सर्वश्रेष्ठ खेल दिखाएं।"

Also Read: LIVE Cricket Score

इसके अलावा गौतम गंभीर ने आईसीसी चेयरमैन जय शाह का भी शुक्रिया अदा किया। खिताबी मुकाबले के बाद प्रेस कांफ्रेंस में गंभीर ने कहा, "मुझे जय भाई का शुक्रिया करना है। न्यूजीलैंड या साउथ अफ्रीका के खिलाफ मिली हार का समय मेरे लिए काफी मुश्किल था। उस समय ज्यादा लोगों का कॉल मेरे पास नहीं आया। जय भाई का कॉल आया था। उन्होंने मुझपर इस काम के लिए भरोसा किया। इसलिए मैं उनका शुक्रिया अदा करता हूं।"

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार