पूर्व भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर बेबाकी से अपनी राय रखने के लिए जाने जाते हैं। गौतम गंभीर ने इस बीच भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली द्वारा 12 हजार रन बनाने पर उनकी जमकर तारीफ की थी। हालांकि गौतम गंभीर इस तारीफ के बाद सोशल मीडिया पर बुरी तरह से ट्रोल हो गए हैं और यूजर्स उन्हें पनौती बोल रहे हैं।

Advertisement

एक यूजर ने गंभीर को ट्रोल करते हुए लिखा, 'गंभीर को समझ में आ रहा है कि वह जो भी बोलता है उसका उल्टा होता है। पनौती है वो इसलिए अब वह कोहली के बारे में अच्छा बोल रहा है ताकि कोहली का रिकॉर्ड खराब हो जाए। लेकिन यह काली जुबान इस बार काम नहीं आने वाली है।'

Advertisement

दूसरे यूजर ने लिखा, 'कोहली को मास्टरक्लास चाहिए आज लेकिन इस गंभीर की पनौती ने सारी उम्मीदें खत्म कर दी हैं।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'निराश मत हो विराट के फैंस। हम मैच शुरू होने से पहले भगवान से प्रार्थना करके गंभीर की पनौती को काउंटर कर देंगे।'

बता दें कि गौतम गंभीर ने आईपीएल के दौरान संजू सैमसन, शिखर धवन, सूर्यकुमार यादव समेत कई खिलाडि़यों की तारीफ की थी जिसके बाद उनका प्रदर्शन खराब हो गया था वहीं गौतम गंभीर ने स्मिथ की भी तारीफ की जिसके बाद तीसरे वनडे मैच में भारत के खिलाफ वह कुछ खास नहीं कर सके। यूजर्स इन्हीं सब चीजों को गंभीर से कनेक्ट कर रहे हैं और कह रहे हैं कि गंभीर की बधाई पनौती का काम करती है। 

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार