श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में भारतीय टीम 0-1 से पिछड़ रही है और अब भारत को सीरीज हार से बचने के लिए हर हाल में आखिरी मैच जीतना होगा।दूसरे वनडे में कुछ फैसलों के चलते गौतम गंभीर आलोचकों के निशाने पर हैं। वहीं, अब भारत के पूर्व तेज गेंदबाज आशीष नेहरा ने भी गंभीर को आड़े हाथों लेते हुए उनकी आलोचना की है।

Advertisement

नेहरा ने श्रीलंका के खिलाफ वनडे टीम में रोहित शर्मा और विराट कोहली को शामिल करने पर हेड कोच गौतम गंभीर की आलोचना की है। नेहरा का मानना ​​है कि श्रीलंका के खिलाफ ये सीरीज भारत की नई प्रतिभाओं को परखने का बेहतर मौका था। पहले ऐसी खबरें थीं कि रोहित और कोहली दोनों इस वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे, लेकिन गंभीर ने उनसे तीन मैचों की सीरीज में खेलने का अनुरोध किया क्योंकि वो उनके साथ समय बिताना चाहते थे। ये सीरीज भारत के हेड कोच के तौर पर गंभीर का पहला असाइनमेंट भी है।

Advertisement

सोनी स्पोर्ट्स पर बोलते हुए आशीष नेहरा ने कहा, “भारत की अगली सीरीज 2-3 महीने बाद है, जो हमारे लिए दुर्लभ बात है। इसलिए रोहित और कोहली जैसे खिलाड़ियों के लिए, मुझे लगता है कि इस सीरीज के दौरान अन्य खिलाड़ियों को मौका देने का बेहतर मौका था। मैं जानता हूं कि गंभीर नए कोच हैं और वो अनुभवी खिलाड़ियों के साथ कुछ समय बिताना चाहते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है कि वो उन दोनों को नहीं जानते हैं।"

उन्होंने आगे बोलते हुए कहा, "वो कोई विदेशी कोच नहीं हैं जो कोहली और रोहित के साथ अपने समीकरण को सही करना चाहते हैं। इसलिए उनके लिए नए खिलाड़ियों को आजमाने का ये एक अच्छा मौका था और रोहित और कोहली घरेलू सीजन शुरू होने पर खेल सकते थे। मैं ये नहीं कह रहा हूं कि ये गलत तरीका है, लेकिन ये इस सीरीज की रणनीतियों में से एक हो सकता है।"

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार