भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर और मौजूदा हेड कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने अपनी आईपीएल की बेस्ट प्लेइंग इलेवन का चुनाव किया है। खास बात ये है कि उन्होंने इस टीम में सिर्फ उन्हीं खिलाड़ियों को चुना जिसके साथ वो अपने आईपीएल करियर के दौरान खेले। यही वजह है उनकी टीम में 10 कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाड़ी शामिल हैं।

Advertisement

ये भी जान लीजिए कि गौतम गंभीर ने अपने आईपीएल करियर में सिर्फ दो टीमों की तरफ से खेला। ये टीमें दिल्ली डेयरडेविल्‍स (Delhi Daredevils) जो कि अब दिल्ली कैपिटल्स के नाम से जानी जाती है और कोलकाता नाइट राइडर्स हैं।

Advertisement

गौतम गंभीर ने अपनी टीम में ओपनर के तौर पर रॉबिन उथप्पा के साथ खुद का नाम लिया। इसके बाद नंबर तीन के लिए उनकी पसंद सूर्यकुमार यादव रहे जो कि मौजूदा समय में टीम इंडिया के टी20 कप्तान और आईपीएल में मुंबई इंडियंस का हिस्सा हैं। इसके बाद उन्होंने अपने मिडिल ऑर्डर के लिए यूसुफ पठान, सुनील नारायण, आंद्रे रसेल और जैक कैलिस जैसे धाकड़ खिलाड़ियों को चुना।

इसके बाद उन्होंने अपने बॉलिंग अटैक को बनाने के लिए मोर्न मोर्कल, शाकिब अल हसन, पीयूष चावला और डेनियल विटोरी को टीम में जगह दी। आपको बात दें कि डेनियल विटोरी इस टीम में एकलौते वो खिलाड़ी हैं जो आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए नहीं खेले। वो गौतम गंभीर के साथ दिल्ली डेयरडेविल्‍स टीम का हिस्सा रहे थे।

Advertisement

गौतम गंभीर की बेस्ट आईपीएल प्लेइंग इलेवन (जिनके साथ वो खेले।)

गौतम गंभीर, रॉबिन उथप्पा, सूर्यकुमार यादव, यूसुफ पठान, सुनील नारायण, आंद्रे रसेल, जैक कैलिस, मोर्न मोर्कल, शाकिब अल हसन, पीयूष चावला, डेनियल विटोरी।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार