एशिया कप में अफगानिस्तान के खिलाफ विराट कोहली ने सेंचुरी जड़कर टी-20 वर्ल्ड कप से पहले अपनी खोई हुई फॉर्म वापस प्राप्त कर ली है। विराट के बल्ले से 1000 से भी ज्यादा दिनों के बाद शतक निकला। कोहली ने अपनी 71वीं सेंचुरी ओपनिंग करते हुए लगाई है, ऐसे में अब एक बार फिर क्या विराट कोहली को इंडियन टीम के लिए ओपनिंग करनी चाहिए? इस मुद्दे पर चर्चाए तेज हो गई हैं। अब गौतम गंभीर ने भी इस पर अपनी राय रखी है।

Advertisement

गौतम गंभीर का मानना है कि विराट कोहली रोहित शर्मा और केएल राहुल की मौजूदगी में टीम के लिए ओपनिंग नहीं कर सकते और इस तरह की डिबेट भी नहीं होना चाहिए। गंभीर ने कहा, 'विराट कोहली के बारे में यह बकवास शुरू मत करो। वह रोहित शर्मा और केएल राहुल के साथ ओपनिंग नहीं सकता। मैंने यह पहले ऑन एयर भी कहा कि हमे यह डिबेट शुरू नहीं करनी चाहिए।'

Advertisement

गौतम गभीर ने नंबर तीन पॉजिशन पर भी अपनी राय रखी। उन्होंने कहा, 'मैं नंबर तीन पॉजिशन के साथ भी फ्लेक्सिबल रहूंगा। विराट कोहली को नंबर तीन पर फिक्स नहीं करना चाहिए। अगर सलामी बल्लेबाज़ 10 ओवर खेल जाते हैं तो नंबर 3 पर विराट कोहली की जगह सूर्यकुमार यादव को आना चाहिए। अगर ओपनर जल्दी आउट होते हैं, तो विराट कोहली को बैटिंग पर आना चाहिए।'

बता दें कि विराट कोहली का प्रदर्शन ओपनिंग करते हुए काफी बेहतर हो जाता है। आईपीएल में विराट ने आरसीबी के लिए ओपनिंग करते हुए 5 शतक जड़े हैं। विराट का 71वां शतक भी टी-20 फॉर्मट में भी देखने को मिला है। हालांकि हाल ही में इंडियन टीम के उपकप्तान केएल राहुल ने यह साफ किया था कि विराट कोहली को टीम ओपनिंग पर नहीं भेजा जाएगा, उनके रोल को परिस्थितियों के अनुसार बदला जाएगा।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार