पाकिस्तान क्रिकेट टीम को वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए इंग्लैंड के खिलाफ एक करिश्मे की जरूरत होगी। पाकिस्तान इस समय नेट रनरेट में न्यूजीलैंड से काफी पीछे है और उसे न्यूज़ीलैंड से आगे निकलने के लिए या तो इंग्लैंड को 287 रन से हराना होगा या फिर उनके द्वारा दिए गए लक्ष्य को 2.4 ओवर में चेज़ करना होगा जोकि लगभग नामुमकिन होगा लेकिन पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम अभी तक हार नहीं मानी है।

Advertisement

बाबर आजम ने शनिवार को इंग्लैंड के खिलाफ मैच से पहले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की जहां उनसे इस मैच से जुड़े कई सवाल पूछे गए। इस दौरान बाबर ने ये साफ कर दिया कि उनकी टीम का फोकस नेट रनरेट पर होगा और उन्होंने इसके लिए एक प्लान तैयार किया हुआ है। बाबर आज़म के इस बयान से साफ था कि उन्होंने अभी तक उम्मीद नहीं छोड़ी है और वो इंग्लैंड के खिलाफ अपना पूरा जोर लगाएंगे। बाबर आज़म के इस बयान के बाद कुछ लोग उनका मज़ाक उड़ा रहे हैं जबकि गौतम गंभीर ने उनकी सराहना करते हुए उन्हें अपना समर्थन दिया है।

Advertisement

स्टार स्पोर्ट्स पर एक चर्चा के दौरान, गंभीर से प्रेस कॉन्फ्रेंस में बाबर द्वारा आत्मविश्वास दिखाने पर उनके विचार पूछे गए, जिस पर उन्होंने जवाब दिया, "ये निश्चित रूप से एक कठिन काम है, लेकिन आप एक लीडर से क्या उम्मीद करते हैं? उन्हें प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या कहना चाहिए? क्या उन्हें कहना चाहिए कि उन्होंने हार मान ली है और वो वापस जाना चाहते हैं?"

Also Read: Live Score

आगे बोलते हुए भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज ने कहा, "वो अपने देश के लीडर हैं और उन्हें प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपना विश्वास दिखाने का पूरा अधिकार है। भले ही ये 1% भी हो, कम से कम उम्मीद तो है। वो अभी भी बाहर नहीं हैं और क्रिकेट में कुछ भी हो सकता है। इसलिए मेरा मानना है कि ये एक असाधारण प्रेस कॉन्फ्रेंस थी।"

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार