इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच से पहले भारतीय टीम तो इंडोर नेट्स में पसीना बहा ही रही है लेकिन इसके साथ ही गौतम गंभीर का एक वीडियो भी काफी वायरल हो रहा है जिसमें वो थ्रो डाउन सीखते हुए नजर आ रहे हैं। गंभीर को इंडोर नेट सेशन के दौरान सहयोगी स्टाफ के साथ हल्के-फुल्के पल बिताते और रघु, दया एंड कंपनी से थ्रोडाउन सीखते हुए देखा गया।

Advertisement

मंगलवार को बारिश के कारण बाहरी अभ्यास सेशन नहीं हो सका, जिससे इंग्लैंड और भारत को इंडोर नेट पर अभ्यास करना पड़ा। गंभीर को इस दौरान हंसते हुए भी देखा गया जिससे पता चलता है कि वो अपने सपोर्ट स्टाफ के साथ उन पलों को एंजॉय कर रहे थे।

Advertisement

इंग्लैंड और भारत के बीच चौथा टेस्ट मैच आज यानि 23 जुलाई को मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर खेला जाएगा। इस मैच से पहले फैंस को बारिश का डर सता रहा है। हर मैच की तरह इस मैच में भी मौसम काफी अहम भूमिका निभाएगा और टेस्ट के पहले दिन मौसम पर सबकी नज़र रहेगी और जो भी कप्तान टॉस जीतेगा, उसका फैसला क्या होगा, ये भी मौसम को देखकर ही तय होगा।

एक्यूवेदर के अनुसार, सुबह बादल छाए रहेंगे और 94% बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश की संभावना केवल 19% ही रहेगी। दोपहर में बारिश की संभावना 65% तक बढ़ जाती है, जबकि मौसम बादलों से घिरा रहेगा। हालांकि, शाम तक बारिश की संभावना घटकर 48% रह जाने की उम्मीद है, लेकिन घने बादल छाए रहेंगे। टॉस जीतने वाली टीम ओल्ड ट्रैफर्ड में बादलों से घिरे मौसम का फायदा उठाने के लिए पहले गेंदबाजी करना चाहेगी।

Also Read: LIVE Cricket Score

इसके अलावा, फैंस के लिए बुरी खबर यही है कि बारिश के कारण लगातार व्यवधान पड़ सकता है। ऐसे में भारतीय फैंस तो यही दुआ कर रहे हैं कि कम से कम इस मैच में इंद्र देवता तो टीम का साथ दें। वहीं, बेन स्टोक्स की कप्तानी वाली इंग्लैंड ने मैनचेस्टर टेस्ट के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन की घोषणा पहले ही कर दी है। उन्होंने एक बदलाव किया है, चोटिल शोएब बशीर की जगह लियाम डॉसन को टीम में शामिल किया है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार