2 फरवरी। भारत और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज का पांचवां और आखिरी वनडे मैच वेलिंग्टन के वेस्टपैक स्टेडियम पर खेला जाएगा। कीवी टीम चौथे वनडे में कमाल का परफॉर्मेंस कर जीत दर्ज करने में सफल रही है। 

Advertisement

वहीं दूसरी ओर भारतीय टीम पांचवें वनडे में किन - किन खिलाड़ियों के साथ मैदान पर उतरेगी ये देखना वाली बात होगी। वैसे हर किसी को उम्मीद है कि धोनी प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होने वाले हैं। 

Advertisement

टीम के सहायक कोच संजय बांगर ने धोनी की फिटनेस को लेकर अपना बयान दे दिया है और कहा है कि आखिरी वनडे मैच में धोनी टीम इंडिया का हिस्सा होने वाले हैं।

ऐसे में भारत के पूर्व महान दिग्गज सुनील गावस्कर ने भारतीय प्लेइंग इलेवन को लेकर एक खास बयान दिया है और सीधे तौर पर कहा है कि धोनी प्लेइंग इलेवन का हिस्सा जरूर होंगे और उन्हें दिनेश कार्तिक की जगह टीम में शामिल किया जाएगा।

गावस्कर ने कहा कि युवा शुभमन गिल केवल एक ही मैच खेल पाए हैं ऐसे में उन्हें और मौका जरूर देनी चाहिए। गावस्कर ने कहा कि भारतीय टीम गेंदबाजी डिपार्टमेंट भी भी बदलाव कर सकती है। 

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार