महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) अक्सर अपने नए लुक्स और नए-नए वीडियोज़ के चलते सुर्खियों में रहते हैं लेकिन ये शायद पहली बार हुआ है कि वो अपनी एक नई वीडियो के चलते ट्रोलिंग का शिकार हो रहे हैं। इस बार धोनी ने कुछ ऐसा कर दिया है कि जिसकी किसी भी थाला फैन को उम्मीद नहीं थी। धोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वो स्मोकिंग करते नज़र आ रहे हैं।

Advertisement

धोनी का ये वीडियो आग की तरह फैल रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि वो फॉर्मल सूट पहने हुए एक ग्रुप के साथ खड़े हैं। इसी बीच वो अपने मुंह से एक धुएं का गुबार छोड़ते हैं। धोनी को हुक्का पीते हुए देख उनके फैंस काफी निराश हो गए हैं क्योंकि धोनी कई युवाओं के लिए प्रेरणा हैं और इससे पहले धोनी को हुक्का पीते हुए कभी नहीं देखा गया जिसके चलते फैंस काफी निराश हैं।

Advertisement

धोनी के इस वीडियो के वायरल होते ही चेन्नई सुपर किंग्स में धोनी के पूर्व साथी जॉर्ज बेली की एक पुरानी क्लिप दोबारा से सामने आ गई है। बेली ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के 2018 के एक वीडियो में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में अपने समय के दौरान धोनी की अनूठी नेतृत्व शैली के बारे में जानकारी साझा की थी। बेली इस वीडियो में कहते हैं कि, धोनी ने भाईचारा बढ़ाने और सीनियर और जूनियर खिलाड़ियों के बीच पदानुक्रमित बाधाओं को तोड़ने के लिए युवा क्रिकेटरों के साथ हुक्का सत्र का भी आयोजन किया था।

Also Read: Live Score

बेली इस वीडियो में कहते हैं, "उसे शीशा या हुक्का पीना पसंद है। इसलिए, वो अक्सर इसे अपने कमरे में करता था और ये एक खुले दरवाजे की नीति थी।" बेली ने ये भी बताया कि कैसे टीम बॉन्डिंग के लिए धोनी के अपरंपरागत दृष्टिकोण ने एक आरामदायक माहौल बनाया, जहां खिलाड़ियों ने खेल के विभिन्न पहलुओं पर खुलकर चर्चा की। बेली का ये वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर नई बहस शुरू हो गई है और एकदम से धोनी के फैंस ही उनके आलोचक बन गए हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार