द हंड्रेड के महिला कॉम्पिटिशन में 17वां मुकाबला वेल्श फायर और सदर्न ब्रेव की महिला टीमों के बीच खेला गया। इस मुकाबले को वेल्श फायर की टीम ने 7 विकेट से जीतकर अहम जीत हासिल की। इस मैच में बेशक जॉर्जिया एडम्स की टीम को हार का सामना करना पड़ा लेकिन उन्होंने अपनी टीम के लिए बल्ले और गेंद के अलावा फील्डिंग में भी सब कुछ झोंक दिया।

Advertisement

इस मैच में एडम्स ने एक ऐसा कैच पकड़ा जिसे आप एक बार नहीं बल्कि बार-बार देखना चाहेंगे। ये कैच वेल्श फायर की पारी के आठवें सेट के दौरान देखने को मिला जब हेले मैथ्यूज ने टिल्ली कोर्टिन कोलमैन की गेंद पर लेग साइड पर हवाई शॉट मारने की कोशिश की मगर एडम्स ने सही समय पर छलांग लगाते हुए एक हाथ से एक शानदार कैच लपक लिया। इस कैच का वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।

Advertisement

आउट होने से पहले मैथ्यूज ने काफी संघर्ष किया और 16 गेंदों में सिर्फ 1 रन बनाया। इस मैच की बात करें तो सदर्न ब्रेव की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 84 रन बनाए। सितारों से सजी बल्लेबाजी लाइनअप बुरी तरह से धराशायी हो गई। स्मृति मंधाना तो गोल्डन डक पर आउट हुईं जबकि 8 बल्लेबाज दहाई के अंक तक भी नहीं पहुंच पाए। सबसे ज्यादा रन कप्तान जॉर्जिया एडम्स ने बनाए। उन्होंने 18 गेंदों में 17 रन का योगदान दिया। हेले मैथ्यूज़ ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए।

इसके बाद एक मामूली से लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेल्श फायर की टीम के लिए भी शुरुआत काफी खराब रही और ओपनर सोफिया डंकली गोल्डन ़डक पर आउट हो गईं। इसके बाद मैथ्यूज ने भी 16 गेंदों में सिर्फ 1 रन बनाया लेकिन ओपनर टैमी ब्यूमौंट के 34 और साराह ब्राइस के 20 रनों के चलते वेल्श फायर ने तीन विकेट खोकर आसान सी जीत हासिल कर ली।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार