The Hundred Women 2026, SOB-W vs WEF-W: द हंड्रेड विमेंस 2026 के दूसरे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की युवा बल्लेबाज जॉर्जिया वोल ने अपनी शानदार फील्डिंग से फैंस का दिल जीत लिया। बाउंड्री लाइन पर उन्होंने बेहतरीन संतुलन बनाते हुए साउथ अफ्रीका की अनुभवी बल्लेबाज लिजेल ली का मुश्किल कैच लपका। 

Advertisement

द हंड्रेड विमेंस 2026 का दूसरा मुकाबला बुधवार (22 जुलाई) को साउथेम्प्टन में सदर्न ब्रेव और वेल्श फायर के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की स्टार बल्लेबाज जॉर्जिया वोल ने अपनी बेहतरीन फील्डिंग का शानदार नमूना पेश करते हुए साउथ अफ्रीका की विस्फोटक बल्लेबाज लिजेल ली की पारी का अंत कर दिया।

यह शानदार कैच सदर्न ब्रेव की पारी की 45वीं गेंद पर देखने को मिला। उस समय लिजेल ली 25 गेंदों में 31 रन बनाकर शानदार लय में बल्लेबाजी कर रही थीं और अपनी टीम के लिए बड़ी पारी की ओर बढ़ रही थीं। ऐसे में वेल्श फायर को एक विकेट की सख्त जरूरत थी।

गेंदबाजी कर रही हीथर ग्राहम ने ऑफ स्टंप की लाइन पर फुल लेंथ गेंद डाली, जिसे लिजेल ली ने बड़े शॉट के लिए खेला। हालांकि गेंद बल्ले के बीच में नहीं आई और हवा में काफी ऊंची चली गई। लॉन्ग ऑन पर खड़ी जॉर्जिया वोल ने गेंद पर नजर बनाए रखी, बाउंड्री लाइन के बिल्कुल पास शानदार बैलेंस दिखाया और बिना घबराए दोनों हाथों से बेहतरीन कैच पूरा कर लिया।

VIDEO:

Also Read: LIVE Cricket Score

अगर मैच की बात करें तो सदर्न ब्रेव ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 100 गेंदों में 7 विकेट के नुकसान पर 126 रन बनाए। टीम के लिए लौरा वोल्वार्ड्ट ने सबसे ज्यादा 36 गेंदों में नाबाद 45 रन बनाए, जबकि लिजेल ली ने 25 गेंदों पर 31 रन का योगदान दिया। वेल्श फायर की ओर से हीथर ग्राहम ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 20 गेंदों में सिर्फ 19 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार