VIDEO : पाकिस्तानी लड़की ने कुछ ऐसे घुमाई गेंद, फैंस को आ गई शेन वॉर्न की याद

Updated: Mon, Sep 13 2021 21:22 IST
Cricket Image for VIDEO : पाकिस्तानी लड़की ने कुछ ऐसा घुमाई गेंद, फैंस को आ गई शेन वॉर्न की याद (Image Source: Google)

क्रिकेट एक ऐसा खेल है जहां अक्सर हमें कई तरह के कारनामे देखने को मिलते हैं। कई बार बॉलर ऐसी गेंद डाल देते हैं जिसे देखकर हमारी आंखें खुल जाती हैं। अब कुछ ऐसा ही पाकिस्तान में महिला क्रिकेट के एक मैच में देखने को मिला है।

पाकिस्तान कप महिला वनडे कप के दौरान पीसीबी डायनामाइट्स की गेंदबाज़ ग़ुलाम फातिमा ने एक ऐसी गेंद डाली जिसने फैंस को महान लेग स्पिनर शेन वॉर्न की याद दिला दी। उन्होंने पीसीबी स्ट्राइकर्स की बल्लेबाज़ फरीहा को शानदार गेंद डाली जो बिल्कुल शेन वॉर्न की गेंद से मिलती जुलती है।

फातिमा की गेंद ऑफ स्टंप से टर्न हुई और सीधा मिडल स्टंप पर जा लगी। ये बिल्कुल वैसी ही गेंद थी जैसी शेन वॉर्न ने डाली थी और उस गेंद को आज भी बॉल ऑफ द सेंचुरी कहा जाता है। फैंस आज भी इस गेंद को देखते हैं तो उन्हें ये वीडियो बिल्कुल पुराना नहीं लगता है।  

Also Read: T20 World Cup 2021 Schedule and Squads

फातिमा की इस गेंद ने फैंस का दिल खुश कर दिया है और यही कारण है कि ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। हालांकि, फातिमा की शानदार गेंदबाज़ी के बावजूद उनकी टीम को करारी हार का सामना करना पड़ा।

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें