मेलबर्न, 8 सितम्बर | ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज जेसन गिलेस्पी ने मौजूदा टेस्ट टीम के कप्तान स्टीव स्मिथ का समर्थन करते हुए कहा है कि इंग्लैंड के बल्लेबाज बेन स्टोक्स के खिलाफ ऑब्स्ट्रक्टिंग फील्ड आउट की अपील कर स्मिथ ने सही किया था। उल्लेखनीय है कि आस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच जारी एकदिवसीय श्रृंखला के दूसरे मैच में स्टोक्स ने मिशेल स्टार्क के थ्रो को अपने हाथों से लोक लिया था, जिसके बाद उन्हें ऑब्स्ट्रक्टिंग फील्ड आउट करार दिया गया था।

Advertisement

स्टोक्स के खिलाफ अपील करने के लिए कप्तान स्मिथ को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं आई हैं।

Advertisement

समाचार पत्र द गार्डियन में सोमवार को प्रकाशित अपने स्तंभ में गिलेस्पी ने कहा, "मेरे लिए स्टोक्स नियमों के तहत आउट थे।"स्टोक्स को फील्ड अंपायरों कुमार धर्मसेना और टिम रोबिनसन ने नाट आउट दिया था, लेकिन तीसरे अंपायर जोएल विल्सन ने उनके फैसले को पलटते हुए स्टोक्स को आउट करार दिया।

गिलेस्पी ने लिखा है, "मेरी ही तरह विल्सन का भी मानना है कि स्टोक्स का हाथ वहां नहीं होना चाहिए था, इसलिए वह ऑब्स्ट्रक्टिंग फील्ड आउट करार दिए गए। मुझे नहीं लगता कि स्मिथ ने किसी तरह का अपरिपक्व व्यवहार किया, जैसा कि किसी का कहना है।"

गिलेस्पी ने कहा, "चाहे वह 36 वर्ष का अनुभवी कप्तान हो या स्मिथ की तरह 26 वर्ष का युवा कप्तान, मुझे खुशी होगी अगर वह इसी तरह का रुख बनाए रखता है और अपनी अपील पर टिका रहता है।"

मैच के बाद इंग्लैंड के कप्तान इयान मोर्गन ने कहा था कि अगर ऐसी ही परिस्थिति आस्ट्रेलिया के साथ होती तो वह अपील नहीं करते।

Advertisement

गिलेस्पी ने उल्टा मोर्गन पर ही खेल भावना का उल्लंघन करने का आरोप लगाते हुए लिखा है, "उदाहरण के लिए आप कह सकते हैं कि इंग्लैंड के कप्तान अंपायरों के निर्णय पर सवाल उठाकर नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं और लॉर्ड्स में उस दिन मौजूदा आस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की निष्ठा पर ऊंगली उठा रहे हैं।"

(आईएएनएस)

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार