शादी के बंधन में बंधने को तैयार है मैक्सवेल, तमिल भाषा में छप चुका है कार्ड

Updated: Tue, Feb 15 2022 19:42 IST
Cricket Image for शादी के बंधन में बंधने को तैयार है मैक्सवेल, तमिल भाषा में छप चुका है कार्ड (Image Source: Google)

Glenn Maxwell Vini Raman: ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के धाकड़ ऑल राउंड ग्लेन मैक्सवेल जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। सोशल मीडिया पर ग्लेन मैक्सवेन और विनी रमन के शादी का कार्ड वायरल हो रहा है। जो कि तमिल भाषा में छपा हुआ है और उससे ही अंदाजा लगाया जा रहा है कि मैक्सवेल की शादी मार्च के महीने में संपन्न हो सकती है।

ग्लेन मैक्सवेल बीते लंबे समय से भारतीय मूल की विनी रमन को डेट कर रहे थे। अब खबरों के अनुसार ऐसा माना जा रहा है कि ये दोनों 27 मार्च को शादी के बंधन में बंधने को तैयार है। बता दें कि सोशल मीडिया पर मैक्सवेल और विनी की शादी के कार्ड का एक फोटो वायरल हो रहा है, जिसके मुताबिक इस जोड़े की शादी मार्च के महीनें में होने की खबरें है। 

तमिल भाषा में छपे इस कार्ड को अभिनेत्री नंदिनी सत्यमूर्ति ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से शेयर करते हुए लिखा ‘ग्लेन मैक्सवेल और विनी रमन की शादी होने वाली है। पारंपरिक तमिल मुहूर्त पत्रिका के अनुसार, हम कह सकते हैं कि यह शादी तमिल रीति रिवाजों से होगी। क्या इसाई रीति रिवाजों से भी शादी होगी? बधाई हो ग्लेन और विनी!’

बता दें कि विनी रमन भारतीय मूल की है और चेन्नई से ताल्लुक रखती हैं लेकिन उनका बचपन ऑस्ट्रेलिया में ही बिता है। ये जुड़ा साल 2017 से एक दूसरे को डेट कर रहा है और साल 2020 में दोनों की सगाई भी हो चुकी हैं।

Also Read: टॉप 10 लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज

बात करें अगर मैक्सवेल की तो इस समय ये हरफनमौला खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया श्रीलंका के बीच खेली जा रही टी20 सीरीज का हिस्सा है, वहीं आईपीएल में आरसीबी ने उन्हें ऑक्शन से पहले ही रिटेन कर लिया था।

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें