आईपीएल 2023 के 32वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर ने राजस्थान रॉयल्स को 7 रन से हराकर टूर्नामेंट में अपनी चौथी जीत हासिल कर ली है। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने निर्धारित 20 ओवरों में 189 रन बनाए और राजस्थान के सामने जीत के लिए 190 रनों का लक्ष्य रखा लेकिन संजू सैमसन की टीम 20 ओवरों के अंत में 182 रन ही बना पाई और ये मैच 7 रन से हार गई।

Advertisement

इस मैच में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से पहले आऱसीबी के स्टार बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल का धमाका देखने को मिला। मैक्सवेल ने फाफ डु प्लेसिस के साथ मिलकर शतकीय साझेदारी की और अपनी टीम के लिए एक बड़े स्कोर की नींव रखी। मैक्सवेल ने आउट होने से पहले 44 गेंदों में 6 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 77 रनों की तूफानी पारी खेली।

Advertisement

मैक्सवेल ने अपनी इस पारी के दौरान जैसे ही 10 रन बनाए उनका नाम एक स्पेशल लिस्ट में शामिल हो गया। 10 रन बनाते ही मैक्सवेल आरसीबी के लिए आईपीएल में 1000 रन पूरे करने वाले पांचवें बल्लेबाज बन गए। मैक्सवेल ने आरसीबी के लिए अपना डेब्यू 2021 किया था और उसके बाद से उन्होंने अब तक 35 मुकाबले खेलते हुए 35 से अधिक की औसत के साथ 1000 से अधिक रन बना दिए हैं। 

आरसीबी के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड फिलहाल विराट कोहली के नाम पर दर्ज है। विराट ने 230 आईपीएल मुकाबले खेलते हुए 6903 रन बनाए हैं। विराट के बाद आरसीबी के लिए एक हजार से ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज एबी डीविलियर्स हैं जिन्होंने 156 मैचों में 4491 रन बनाए हैं जबकि क्रिस गेल ने 85 मैचों में 3163 रन बनाकर इस लिस्ट में तीसरे और जैक्स कैलिस ने 42 मैचों में 1132 रन बनाए हैं। जैक्स कैलिस के बाद मैक्सवेल ने ये कारनामा किया है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार