New Zealand vs Australia T20I: ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम को न्यूलीडैं के खिलाफ टी-20 इंटरनेशनल सीरीज से पहले तगड़ा झटका लगा है। स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) सीधी कलाई में फ्रैक्चर के कारण सीरीज से बाहर हो गए हैं। उन्हें यह चोट माउंट माउंगानुई में नेट्स पर गेंदबाजी करते समय मिचेल ओवेन (Mitchell Owen) की स्ट्रेट ड्राइव से लगी। 

Advertisement

मैक्सवेल को वापस घर भेज दिया गया है औऱ आने वाले दिनों में वह स्पेशलिस्ट से सलाह लेंगे। ऐसा माना जा रहा है कि ऑस्ट्रेलिया के मेडिकल स्टाफ को उनके जल्दी ठीक होने की उम्मीद है, लेकिन उनका भारत के खिलाफ 29 अक्टूबर से शुरू होने वाली पांच टी-20 इंटरनेशनल मैच की सीरीज में खेलना मुश्किल लग रहा है। वह दिसंबर में बिग बैश लीग से वापसी करते हैं, लेकिन यह स्पेशलिस्ट की सलाह पर निर्भर करेगा। 

Advertisement

मैक्सवेल की जगह न्यू साउथ वेल्स के विकेटकीपर बल्लेबाज जोश फिलिप को टीम में शामिल किया गया है। बता दें कि इससे पहले जोश इंग्लिस भी चोटिल होकर बाहर हो चुके हैं, जिनकी जगह एलेक्स कैरी को टीम में शामिल किया गया था।

मैक्सवेल की चोट ने 2026 टी-20 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया की योजना को और मुश्किल बना दिया है, क्योंकि अगले आठ मैचों को उनकी बेस्ट प्लेइंग इलेवन चुनने के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। कैमरून ग्रीन भी सीरीज का हिस्सा नहीं हैं क्योंकि वह शेफील्ड शील्ड खेलने के लिए प्रतिबद्ध हैं, वहीं एशेज सीरीज की तैयारियों के चलते उनका भारत के खिलाफ सीरीज में भी खेलना मुश्किल है। पैट कमिंस पीठ की चोट के कारण पहले ही दोनों सीरीज से बाहर हो चुके हैं, वहीं नाथन एलिस पहले बच्चे के जन्म के चलते न्यूजीलैंड सीरीज का हिस्सा नहीं हैं। 

Also Read: LIVE Cricket Score

फिलिप 2023 के बाद पहली बार ऑस्ट्रेलिया की टी-20 टीम में वापसी कर रहे हैं। हाल ही उन्होंने ऑस्ट्रेलिया ए के लिए खेलते हुए भारत के खिलाफ लखनऊ में खेले गए दो अनौपचारिक टेस्ट मैचों में शानदार प्रदर्शन किया और नाबाद 123, 39 और 50 रन बनाए। हालांकि टी-20 क्रिकेट में उनका प्रदर्शन खास नहीं रहा है, उन्होंने बिग बैश लीग के पिछले सीजन में सिडनी सिक्सर्स के लिए निराशाजनक प्रदर्शन किया था।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार