Glenn Maxwell Picked Combined India-Australia England ODI Playing XI: ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने भारत, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाड़ियों में से मिलाकर अपनी संयुक्त वनडे टीम का चयन किया है। दिलचस्प बात यह रही कि उन्होंने इंग्लैंड के किसी भी दिग्गज खिलाड़ी को टीम में शामिल नहीं किया। सचिन तेंदुलकर से लेकर विराट कोहली और एमएस धोनी जैसे भारतीय सितारों को जगह मिली, जबकि ऑस्ट्रेलिया से रिकी पोंटिंग और ग्लेन मैक्ग्रा जैसे नाम शामिल रहे।

Advertisement

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज की शुरुआत से पहले ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने हाल ही में फॉक्स क्रिकट के एक खास इंटरव्यू में अपनी ऑल-टाइम संयुक्त वनडे प्लेइंग-11 का ऐलान किया। इस टीम में उन्होंने भारत, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के दिग्गज खिलाड़ियों में से चयन किया, लेकिन चौंकाने वाली बात यह रही कि इंग्लैंड का कोई भी खिलाड़ी इस टीम में नहीं चुना गया।

Advertisement

मैक्सवेल ने ओपनिंग के लिए भारत के दो दिग्गज बल्लेबाज़ों सचिन तेंदुलकर और रोहित शर्मा को चुना। मिडल ऑर्डर में उन्होंने अपने पूर्व आरसीबी साथी विराट कोहली को नंबर-3 पर रखा, जबकि बाकी दो बल्लेबाज़ों के रूप में ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग और माइकल बेवन को शामिल किया।

ऑलराउंडर के रूप में मैक्सवेल ने पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी शेन वॉटसन को चुना और युवराज सिंह, बेन स्टोक्स और कपिल देव जैसे बड़े नामों को नज़रअंदाज़ किया। विकेटकीपर के लिए उन्होंने भारतीय कप्तान एमएस धोनी पर भरोसा जताया और एडम गिलक्रिस्ट को पीछे छोड़ दिया।

स्पिन विभाग में उन्होंने भारतीय दिग्गज अनिल कुंबले को जगह दी, जबकि शेन वॉर्न को बाहर रखा। तेज़ गेंदबाज़ी में ग्लेन मैक्ग्रा, ब्रेट ली और भारत के जसप्रीत बुमराह को चुना। इस तरह मैक्सवेल की टीम पूरी तरह भारत और ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों से भरी रही और इंग्लैंड का एक भी खिलाड़ी जगह नहीं बना सका।

Also Read: LIVE Cricket Score

मैक्सवेल की चुनी हुई संयुक्त प्लेइंग-11 इस प्रकार रही:
सचिन तेंदुलकर, रोहित शर्मा, विराट कोहली, रिकी पोंटिंग, माइकल बेवन, शेन वॉटसन, एमएस धोनी (विकेटकीपर), अनिल कुंबले, जसप्रीत बुमराह, ब्रेट ली, ग्लेन मैक्ग्रा।

Advertisement

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार