भारत इस साल के अंत में ऑस्ट्रेलिया के साथ 5 मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी खेलेगा। भारत ऑस्ट्रेलिया को उसी की धरती पर 2018-19 और 2020-21 की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी हराने में सफल रहा है। वहीं ऐसे में ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) ने कहा है कि अगर ऑस्ट्रेलिया को अच्छा प्रदर्शन करना है तो रविचंद्रन अश्विन और रविंद्र जड़ेजा की स्पिन जोड़ी पर फोकस करना होगा। 

Advertisement

मैक्सवेल ने कहा कि, "मुझे लगता है कि लंबे समय से, अश्विन और जड़ेजा जैसे लोगों के खिलाफ खेलने के बाद, ऐसा लगता है कि ये दोनों ही ऐसे खिलाड़ी हैं जिनका हमने लगातार सामना किया है और उनके साथ हमारी लड़ाई अक्सर गेम के नतीजे तय करती है। यदि हम उन दोनों (अश्विन, जड़ेजा) के खिलाफ अच्छा खेलते हैं, तो हम आम तौर पर खुद को उस समय की तुलना में बेहतर स्थिति में पाएंगे, जब उनके पास फील्डिंग का दिन था और उन्होंने हमारे ऊपर दबाव डाला था। समान उम्र के होने के कारण, वे दो लोग मेरे करियर के ज्यादतर समय तक वहाँ रहे हैं। 

Advertisement

स्टार भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को लेकर मैक्सवेल ने कहा कि, "शायद, हाल ही में, जसप्रीत बुमराह। मैं 2013 में आईपीएल के उनके पहले साल में मुंबई में था और नेट्स पर हर दिन उनका सामना किया। उन्हें एक युवा, अंजाने टैलेंट से डेवलप होकर अब तीनों प्रारूपों में संभवत: बेस्ट गेंदबाज बनते देखना एक बहुत ही अद्भुत कहानी है।"

वहीं भारतीय टीम की बात करें तो वो बांग्लादेश के खिलाफ कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में दूसरा मैच खेल रही है इस टेस्ट मैच का पहला दिन बारिश की वजह से जल्दी खत्म करना पड़ा। खराब रोशनी और फिर तेज बारिश के कारण पहले दिन सिर्फ 35 ओवर हुए और बांग्लादेश ने पहली पारी में 3 विकेट के नुकसान पर 107 रन बना लिए हैं। पहले दिन के अंत पर मोमिनुल हक 40(81) और मुशफिकुर रहीम 6(13) बनाकर नाबाद रहे। भारत की तरफ से आकाश दीप ने 2 और रविचंद्रन अश्विन ने एक विकेट लिया। 

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार