आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 (ICC Cricket World Cup 2023) के बीच ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम को एक बड़ा झटका लगा है। दरअसल, इस टूर्नामेंट के बीच ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) चोटिल होने के कारण ऑस्ट्रेलिया के अगले मुकाबले से बाहर हो गए हैं जो कि इंग्लैंड के साथ शनिवार (4 नवंबर) को होने वाला है।

Advertisement

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो ग्लेन मैक्सवेल गोल्फ खेल रहे थे और इसी बीच गोल्फ कार्ट से गिरने के बाद उन्हें चोट लगी। यही वजह है अब उनका इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले मुकाबले में उपलब्ध होना बेहद मुश्किल नजर आ रहा है। आपको बता दें कि मैक्सवेल का इंजर्ड होना ऑस्ट्रेलिया के लिए बड़ा झटका है क्योंकि इस टूर्नामेंट में वह कमाल का प्रदर्शन कर रहे थे।

Advertisement

मैक्सेवल ने अब तक विश्व कप 2023 में ऑस्ट्रेलिया के लिए 6 मैचों में 39.20 की औसत और 148.48 की औसत से कुल 196 रन बनाए हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने इस दौरान ऑस्ट्रेलिया के लिए काफी गेंदबाजी भी की और 4 विकेट भी चटकाए। मैक्सवेल के चोटिल होने पर अब ऑस्ट्रेलिया को अपनी टीम में उनकी रिप्लेसमेंट खोजनी होगी औऱ ऐसे में कैमरून ग्रीन की टीम में एंट्री हो सकती है।

बात करें अगर विश्व कप 2023 में ऑस्ट्रेलिया के प्रदर्शन की तो उन्होंने अपने शुरुआती 6 मुकाबलों में से 4 मैचों में जीत हासिल की है। ऑस्ट्रेलिया के खाते में 8 अंक हैं जिसके दम पर वह पॉइंट्स टेबल पर चौथे पायदान पर बनी हुई है।

Also Read: Live Score

ऑस्ट्रेलिया विश्व कप टीम - पैट कमिंस (कप्तान), मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड, कैमरून ग्रीन, ग्लेन मैक्सेवल, मार्कस स्टोइनिस, मिचेल मार्श, सीन एबॉट, एलेक्स कैरी, जोश इंगलिस, एडम जम्पा, जोश हेजलवुड, मिचेल स्टार्क

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार