आईपीएल 2025 के बीच में पंजाब किंग्स को एक तगड़ा झटका लगा है। चेपॉक में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुकाबले के बाद उनके स्टार खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल आईपीएल 2025 से बाहर हो गए हैं। अभ्‍यास सत्र के दौरान मैक्‍सवेल को उंगली में चोट लग गई थी जिसके बाद पता चला कि उनकी उंगली में फ्रैक्चर हो गया है जिसके कारण वो आईपीएल 2025 से बाहर हो गए हैं।

Advertisement

पंजाब टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने भी सीएसके के खिलाफ टॉस के समय उनकी चोट के बारे में जानकारी दी थी लेकिन अब पंजाब किंग्स ने आधिकारिक रूप से उनके टूर्नामेंट से बाहर होने के बारे में अपडेट दे दिया है। पंजाब किंग्स ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से ग्लेन मैक्सवेल के बारे में जानकारी देते हुए लिखा, "ग्लेन मैक्सवेल उंगली की चोट के कारण शेष आईपीएल सत्र से बाहर हो गए हैं। हम उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं।"

Advertisement

हालांकि, अय्यर ने टॉस के समय ही मैक्सवेल के बाहर होने की खबर दे दी थी। अय्यर ने उस समय कहा, "हम अपनी प्रक्रिया पर फोकस कर रहे हैं। हमारी तैयारियां पूरी हैं। लड़के इस मैच को लेकर उत्‍साहित हैं। दुर्भाग्‍य से मैक्‍सवेल की उंगली में फ्रैक्चर हो गया है। हमने अभी उनके रिप्लेसमेंट के बारे में फैसला नहीं किया है।"

Also Read: LIVE Cricket Score

अगर मैक्सवेल की बात करें तो उनके लिए ये सीजन किसी बुरे सपने से कम  नहीं रहा। मैक्‍सवेल ने इस सीजन सात मैचों की छह पारियों में मात्र आठ की खराब औसत से केवल 49 रन बनाए हैं। उनका सर्वश्रेष्‍ठ स्‍कोर 30 रन रहा है। वो केवल पांच चौके और एक छक्‍का ही लगा पाए, जबकि एक बार वो शून्‍य के स्‍कोर पर भी आउट हुए। पंजाब ने दो मैचों में उनको प्‍लेइंग 11 से भी बाहर रखा था। हालांकि, बल्ले से खराब प्रदर्शन के बावजूद मैक्सवेल ने गेंद से कुछ मैचों में योगदान जरूर दिया। अब वो टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं और ये देखना दिलचस्प होगा कि पंजाब उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर किसी खिलाड़ी को टीम में शामिल करता है या नहीं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार