साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज की शुरुआत से पहले कंगारू टीम को बड़ा झटका लगा है। टखने में चोट के चलते ग्लेन मैक्सवेल टी-20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। साउथ अफ्रीकाऔर ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन टी-20 मैचों की सीरीज का आगाज 30 अगस्त से होगा।

Advertisement

इस बीच प्रशिक्षण सत्र के दौरान मैक्सवेल चोटिल हो गए और उन्हें सीरीज से बाहर होना पड़ा। मैक्सवेल के रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में मैथ्यू वेड की एंट्री हुई है।

Advertisement

ऑस्ट्रेलियाई टीम को उम्मीद है कि मैक्सवेल वर्ल्ड कप से पहले पूरी तरह फिट होकर टीम में वापसी करेंगे।

राष्ट्रीय चयनकर्ता टोनी डोडेमाइड ने कहा कि मैक्सवेल के चोट के इतिहास को देखते हुए उनके साथ कोई जोखिम नहीं लिया जाएगा, जिसमें उनके पैर की गंभीर चोट भी शामिल है।

डोडेमाइड को भरोसा है कि मैक्सवेल अगले महीने के अंत में भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की वनडे सीरीज के दौरान टीम में लौट आएंगे और विश्व कप के लिए पूरी तरह से फिट हो जाएंगे।

डोडेमाइड ने कहा, "हम कोई जोखिम नहीं लेना चाहते, क्योंकि ग्लेन अगले सप्ताह किसी भी स्थिति में घर जा रहे थे। हम ग्लेन की रिकवरी पर नजर रखेंगे, ताकि वह विश्व कप से पहले भारत में तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए उपलब्ध रहें।"

Advertisement

Also Read: Cricket History

टी-20 सीरीज बुधवार से डरबन में शुरू हो रही है और सभी तीन मैच पांच दिनों तक एक ही शहर में खेले जाएंगे।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार