Glenn Maxwell Six: अमेरिका में मेजर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट (MLC 2024) खेला जा रहा है जिसके क्वालीफायर मैच में ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) का तूफान देखने को मिला। इस मुकाबले में मैक्सवेल ने 234.78 की स्ट्राइक रेट से विस्फोटक अंदाज में अर्धशतकीय पारी खेली और 5 गगनचुंबी छक्के लगाए। इसी बीच मैक्सवेल के बैट से एक मॉन्स्टर छक्का भी देखने को मिला जिसे देखकर फैंस की आंखें खुली की खुली रह गई।

Advertisement

मैक्सवेल का ये भयंकर छक्का वाशिंगटन फ्रीडम की इनिंग के 15वें ओवर में देखने को मिला। सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स के लिए ये ओवर हस्सन खान कर रहे थे। उन्होंने ओवर की पहली बॉल मैक्सवेल से बचने के लिए काफी ऑफ साइड पर डिलीवर की थी, लेकिन मैक्सवेल ने यहां एक बड़ा छक्का मारने का मन पहले ही बना लिया था।

Advertisement

उन्होंने घुटने पर बैठकर ऑफ साइड पर गिरी बॉल को लॉन्ग ऑन की तरफ खेला और हवाई शॉट मारकर 103 मीटर का लंबा गगनचुंबी छक्का जड़ डाला। ग्लेन मैक्सवेल का ये शॉट देखकर सभी फैंस हैरान रह गए थे, लेकिन खास बात ये है कि मैक्सवेल ने सिर्फ ये शॉट मारकर ही विपक्षी टीम के गेंदबाज़ों को आईना नहीं दिखाया बल्कि ऐसे कई और शॉट भी खेले।

मैक्सवेल ने अहम क्वालीफायर मुकाबले में सिर्फ 23 बॉल खेली और 4 चौके और 5 छक्के ठोकते हुए 54 रन बनाए। ये भी जान लीजिए कि जहां एक तरफ मैक्सवेल सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स के गेंदबाज़ों की कुटाई कर रहे थे, वहीं दूसरी तरफ से ट्रेविस हेड का बल्ला भी तबाही मचा रहा था। इस मैच में हेड ने 44 बॉल पर 10 चौके और 3 छक्के मारकर नाबाद 77 रनों की पारी खेली। इन तूफानी पारियों के दम पर क्वालीफायर मैच वाशिंगटन फ्रीडम की टीम ने बेहद आसानी से 146 रनों का लक्ष्य महज़ 15.3 ओवर में हासिल करके 7 विकेट से जीता।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार