भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे एडिलेड टेस्ट मैच में दोनों टीमों के बल्लेबाजों को तेजी से रन बनाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम 244 रनों पर सिमट गई और इसके बाद बल्लेबाजी करने आई ऑस्ट्रेलियाई टीम ने भी अपने सात विकेट जल्दी गंवा दिए। 

Advertisement

ऑस्ट्रेलियाई पारी के दौरान उनके बल्लेबाजों ने काफी धीमी गति से रन बनाए और पूरी पारी के दौरान उनका रन-रेट सिर्फ 2 रन प्रति ओवर के आस-पास रहा। ऑस्ट्रेलियाई टीम की धीमी बल्लेबाजी को लेकर महान ग्लैन मैकग्राथ ने सवाल उठाए हैं।

Advertisement

मैकग्राथ इस समय भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रही टेस्ट सीरीज के दौरान कमेंटेटर की भूमिका निभा रहे हैं। एडिलेड में चल रहे डे-नाइट टेस्ट के दूसरे दिन ऑस्ट्रेलियाई टीम ने शुरूआती। 48 ओवर में मात्र 92 रन बनाए थे, जिसका मतलब ये था कि उन्होंने 2 रन प्रति ओवर से कम रन की दर से रन बनाए थे। 

मैकग्रा ने कमेंट्री के दौरान कहा, “ये आज एक चिंता का विषय रहा। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने काफी धीमी बल्लेबाजी की और बल्लेबाज शैल में नजर आए। बल्लेबाजा खराब गेंदों का इंतजार कर रहे थे और एक-एक रन पर निर्भर थे। अगर बल्लेबाज थोड़ा आक्रामक रवैय्या अपनाते तो भारतीय गेंदबाजों पर दबाव बनाया जा सकता था।”

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार