न्यजीलैंड के विस्फोटक बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स (Glenn Phillips) ने सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में शनिवार (29 अक्टूबर) को श्रीलंका के खिलाफ (New Zeland vs Sri Lanka) आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के मुकाबले में तूफानी शतक जड़कर इतिहास रच दिया। फिलिप्स ने 162.50 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 64 गेंदों में 104 रन बनाए,जिसमें उन्होंने 61 गेंदों में शतक पूरा किया। इस दौरान उन्होंने 10 चौके और 4 छक्के जड़े, यानी 64 रन उन्होंने 14 गेंदों में सिर्फ चौकों-छक्कों से ही बनाए। 

Advertisement

फिलिप्स पुरुष टी-20 वर्ल्ड कप में नंबर 4 या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़ने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। इसके अलावा वह टी-20 वर्ल्ड कप में शतक जड़ने वाले न्यूजीलैंड के दूसरे औऱ कुल 11वें खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले न्यूजीलैंड के लिए पूर्व बल्लेबाज ब्रैंडन मैकुलम ने 2012 टी-20 वर्ल्ड कप में शतक जड़ा था।

Advertisement

बता दें कि टी-20 इंटरनेशनल में यह फिलिप्स का दूसरा शतक है। इससे पहले उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ 108 रन की पारी खेली थी। 

इस शतकीय पारी के दौरान फिलिप्स को एक योगदान मिला था। वानिंदु हसरंगा द्वारा डाले गए पारी के सातवें ओवर में बाउंड्री लाईन पर पथुम निसांका ने फिलिप्स का आसान सा कैच छोड़ दिया था। उस समय फिलिप्ल 12 रन के निजी स्करो पर थे, लेकिन इसके बाद उन्होंने जीवनदान का फायदा उठाया और शतक पूरा किया। 

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरूआत खराब रही और पहले 3 विकेट सिर्फ 15 रन के कुल स्कोर पर गिर गए। इसके बाद फिलिप्स ने डेरिल मिचेल (22) के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 84 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की। फिलिप्स आखिर के ओवर तक क्रीज पर टिके रहे। जिसकी बदौल न्यूजीलैंड ने 7 विकेट के नुकसान पर 167 रन बनाए। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार