टी-20 वर्ल्ड कप 2021 के पहले सेमीफाइनल में इंग्लैंड ने न्यूज़ीलैंड को मैच जीतने के लिए 167 रनों का लक्ष्य दिया है। इंग्लैंड की तरफ से मोईन अली ने शानदार अर्द्धशतक लगाया और अपनी टीम को एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। हालांकि, इस मैच में एक बार फिर से कीवी टीम की फील्डिंग ने महफिल लूटने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

Advertisement

इंग्लैंड की बल्लेबाज़ी के दौरान कीवी फील्डर ग्लेन फिलिप्स ने कुछ ऐसा किया कि फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। ये घटना इंग्लैंड की पारी के 10 ओवर में घटित हुई जब जिम्मी नीशम की पांचवीें गेंद पर शानदार कवर ड्राइव लगाया और बाउंड्री पर खड़े हुए ग्लेन फिलिप्स गेंद की तरफ बुलेट की तरह दौड़ते हुए नजर आए।

Advertisement

इस दौरान फिलिप्स बाउंड्री तो नहीं रोक पाए लेकिन उन्होंने अंत तक हौंसला नहीं हारा और खुद को पूरी तरह से झोंकते हुए बाउंड्री लाइन के एडवर्टाइज़मेंट बोर्ड से जा टकराए जो कि कैमरामैन के बिल्कुल साथ ही था। उनके आत्मसमर्पण को देखने के बाद फैंस उनके मुरीद बने हुए दिख रहे हैं।

इस घटना का वीडियो आईसीसी ने भी अपने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वहीं, अगर बात इस मुकाबले की करें तो ताज़ा समाचार लिखे जाने तक कीवी टीम ने 13 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 92 रन बना लिए हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार