अक्सर हमें क्रिकेट के मैदान से कई हैरान करने वाली खबरें देखने और सुनने को मिलती हैं लेकिन अब एक ऐसी घटना सामने आई है जो शायद आपने पहले कभी ना सुनी होगी और ना ही देखी होगी। 

Advertisement

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें ये देखा जा सकता है कि एक लाइव मैच के दौरान मैदान में हेलीकॉप्टर घुस आता है और इस मैच को रोक देना पड़ता है। हालांकि, हेलीकॉप्टर की मैदान में एंट्री से पहले खिलाड़ी और अंपायर्स को मैदान से बाहर भेज दिया जाता है।

Advertisement

ये घटना इंग्लैंड में काउंट क्रिकेट के एक मैच के दौरान घटित हुई और ये मुकाबला ग्लुस्टर्शायर और डरहम के बीच खेला जा रहा था। अभी मैच की पांच ही गेंदें हुई थी कि लाइव मैच में हेलीकॉप्टर की एंट्री हो गई और मैच को लगभग 17 मिनट तक रोकना पड़ा।

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और फैंस इसे काफी पसंद भी कर रहे हैं। आपको बता दें कि इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग की जा रही थी लेकिन इस घटना के चलते फैंस को 17 मिनट तक मैच के दोबारा शुरू होने का इंतज़ार करना पड़ा।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार