गुवाहाटी, 22 दिसम्बर (CRICKETNMORE)| लक्ष्य गर्ग (73/5) के शानदार गेंदबाजी की बदौलत गोवा ने यहां खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी के ग्रुप-सी मैच के पहले दिन शनिवार को असम को उसकी पहली पारी में 175 रन पर आलआउट कर दिया। असम के लिए बिप्लब साइकिया ने 41 और स्वरूपम पुरकायष्ठा ने 31 रन बनाए। गोवा की ओर से गर्ग के अलावा कृष्ण दास और फेलिक्स एलिमाओ ने दो-दो जबकि अमित वर्मा को एक विकेट मिला। 

Advertisement

गोवा ने इसके जवाब में अपनी पहली पारी में तीन विकेट पर 66 रन बना लिए हैं और अभी मेजबान असम के स्कोर से 109 रन पीछे है जबकि उसके सात विकेट शेष हैं। सुमिरन एमोंकर 19 और स्नेहल सुहास कौथांकर आठ रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। असम की ओर से अरुप दास ने तीन विकेट लिए हैं। 

Advertisement

इसी ग्रुप के दूसरे मैच में सर्विस ने मेजबान झारखंड को उसकी पहली पारी में 193 रन पर ऑलआउट कर दिया। रांची में खेले जा रहे इस मैच में झारखंड के लिए कप्तान इशान किशन ने 68, कुमार देवब्रत ने 48 और सौरभ तिवारी ने 38 रन बनाए। 

सर्विस की ओर से अरुण बामल ने चार, दिवेश पठानिया और रौशन राज ने दो-दो जबकि सच्चीदानंद पांडे ने एक-एक विकेट लिए। 

सर्विस ने इसके जवाब में दिन का खेल समाप्त होने तक अपनी पहली पारी में दो विकेट पर 48 रन बना लिए हैं और वह अभी झारखंड के स्कोर से 145 रन पीछे हैं। अंशुल गुप्ता पांच और रवि चौहान 11 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। 

ग्रुप-सी के तीसरे मैच में मेजबान राजस्थान ने हरियाणा को उसकी पहली पारी में 118 रन पर ढेर कर दिया। हरियाणा की ओर से कप्तान हर्षल पटेल ने नाबाद 53 रन बनाए। वहीं, राजस्थान की ओर से अनिकेत चौधरी ने पांच, खलील अहमद ने तीन और टीएम उल हक ने दो विकेट हासिल किए। 

Advertisement

सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच राजस्थान ने इसके जवाब में दिन का खेल समाप्त होने तक दो विकेट पर 171 रन बना लिए हैं और उसने अब तक 53 रन की बढ़त भी हासिल कर ली है।

चौथे मैच में मेजबान उत्तर प्रदेश ने त्रिपुरा के खिलाफ लखनऊ में खेले जा रहे इस मैच में प्रियम गर्ग के नाबाद 113 और कप्तान अक्षदीप नाथ के 106 रनों की मदद से दिन का खेल समाप्त होने तक चार विकेट पर 257 रन का मजबूत स्कोर बना लिया। 

नाथ ने 212 गेंदों का सामना किया है जिसमें उन्होंने 12 चौके और दो छक्के जबकि गर्ग ने 235 गेंदों में अब तक 12 चौके और एक छक्का लगाया है। रिंकू सिंह 18 रन पर नाबाद हैं। 

Advertisement

त्रिपुर के लिए सौरभ दास और राणा दत्त ने अब तक दो-दो विकेट लिए हैं।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार