धनबाद, 1 दिसम्बर (CRICKETNMORE): गोवा ने अपने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर रणजी ट्रॉफी के ग्रुप-सी के मैच में आंध्र प्रदेश को 34 रनों से हरा दिया। आंध्र प्रदेश को जीत के लिए चौथी पारी में 233 रनों की दरकार थी लेकिन गोवा ने उसे मैच के तीसरे दिन गुरुवार को 59.2 ओवरों में 198 रनों पर समेट जीत हासिल की।

युवराज ने की शादी तो वहीं दूसरी ओर इस खिलाड़ी ने तोड़ दिया युवी का 6 गेंद पर 6 छक्के का रिकॉर्ड

Advertisement

 

Advertisement

गोवा की जीत के लिए हीरो तेज गेंदबाज रितुराज सिंह रहे। उन्होंने चार विकेट अपने नाम किए। उनके अलावा बाएं हाथ के स्पिनर शादाब जकाती और अमुलाया पांडेकर ने तीन-तीन विकेट हासिल किए। जकाती ने पहली पारी में आठ विकेट अपने नाम किए थे जोकि उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी है। 

गुरुवार को अपने दूसरे दिन के स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 99 रनों से आगे खेलने उतरी आंध्र प्रदेश को पहला झटका रवि तेजा (49) के रूप में लगा। उन्हें जकाती ने पवेलियन भेजा। जकाती ने अपने अगले ओवर में एजी प्रदीप (1) को भी पवेलियन भेज आंध्र प्रदेश को संकट में डाल दिया।

BREAKING: इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट से एक और दिग्गज भारतीय खिलाड़ी बाहर

हालांकि रिकी भुई (71) और भार्गव भट्ट (19) ने छठे विकेट के लिए 39 रन जोड़ टीम को संभालने की कोशिश की लेकिन इसके बाद रितुराज ने निचले क्रम के बल्लेबाजों को पवेलियन भेज गोवा को जीत दिलाई। 

गोवा की पहली पारी 115 रनों पर ही सिमट गई थी इसके बाद आंध्र प्रदेश ने अपनी पहली पारी में 159 रन बनाए थे। गोवा ने दूसरी पारी में 276 रन बनाते हुए आंध्र प्रदेश को 233 रनों का लक्ष्य दिया था। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार