एडिलेड में खेले गए तीसरे टी20 में ऑस्ट्रेलिया की ऑलराउंडर ग्रेस हैरिस के साथ मैदान पर बेहद अजीब घटना देखने को मिली। उन्होंने शॉट तो बाउंड्री के लिए खेला, लेकिन साथ ही खुद अपने ही स्टंप्स पर पैर रख बैठीं। यह घटना उस समय देखने को मिली, जिस समय टीम को तेज फिनिश की जरूरत थी और उसी वक्त यह बड़ा झटका लग गया।

Advertisement

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच शनिवार (21 फरवरी) को एडिलेड में खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले में एक ऐसा पल आया, जिसे देखकर खिलाड़ी भी हैरान रह गए और फैंस भी। ऑस्ट्रेलिया की ऑलराउंडर ग्रेस हैरिस 17वें ओवर की पहली गेंद पर हिट विकेट होकर आउट हो गईं, वो भी तब जब उन्होंने गेंद को बाउंड्री की ओर भेज दिया था।

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया उस समय 177 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 130/6 पर था और जीत के लिए 47 रन की जरूरत थी। भारतीय स्पिनर श्री चरणी की लेंथ गेंद पर हैरिस ने स्लॉग स्वीप खेलने के लिए क्रीज के अंदर गहराई तक जाकर शॉट खेला और गेंद अच्छी तरह कनेक्ट भी हुई।

लेकिन इसी दौरान उनका पिछला पैर ऑफ स्टंप के बाहर जाने की बजाय सीधे स्टंप के बेस पर जा लगा। गिल्लियां बिखर गईं और अंपायर ने उन्हें हिट विकेट करार दे दिया। हैरिस को सिर्फ 1 रन बनाकर निराश होकर पवेलियन लौटना पड़ा। मैदान पर कुछ पल के लिए सबको समझ ही नहीं आया कि आखिर हुआ क्या।

VIDEO:


मैच की बात करें तो भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 176 का मजबूत स्कोर खड़ा किया। उपकप्तान स्मृति मंधाना ने 82 रन और जेमिमा रोड्रिग्स ने 59 रन की शानदार पारी खेली। दोनों के बीच 121 रन की बड़ी साझेदारी ने टीम इंडिया को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

जवाब में एशले गार्डनर ने 57 रन बनाकर संघर्ष जरूर किया, लेकिन ऑस्ट्रेलिया 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 159 तक ही पहुंच सकी। भारत की ओर से श्रेयंका पाटिल और श्री चरणी ने 3-3 विकेट झटके, जबकि अरुंधति रेड्डी ने 2 और रेणुका सिंह ठाकुर ने 1 विकेट लिया। इस तरह टीम इंडिया ने 17 रन से ये मुकाबला अपने नाम कर सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार