सनराइजर्स हैदराबाद की टीम मैनेजमेंट ने आईपीएल 2021 के बीच में ही बड़ा फैसला लेते हुए डेविड वॉर्नर को कप्तानी से हटाकर केन विलयमसन को कप्तान नियुक्त किया था। डेविड वॉर्नर को ना केवल कप्तानी से हटाया गया था बल्कि उन्हें प्लेइंग इलेवन से भी ड्रॉप कर दिया गया था। वॉर्नर के साथ ऐसा बरताव क्यों हुआ इसपर पूर्व इंग्लैंड के स्पिनर और मौजूदा कमेंटेटर ग्रीम स्वान ने बड़ी बात कही है।

Advertisement

ग्रीम स्वान को लगता है कि डेविड वॉर्नर के डिमोशन के पीछे सिर्फ उनकी खराब फॉर्म या हार का रिकॉर्ड ही वजह नहीं है बल्कि बात कुछ और है। स्वान के अनुसार, वॉर्नर को टीम से बाहर करने का फैसला उस प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद आया जब वॉर्नर ने मनीष पांडे को टीम से ड्रॉप करने का ठीकरा मैनेजमेंट पर फोड़ा था। 

Advertisement

वार्नर ने पोस्ट-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मनीष पांडे को प्लेइंग इलेवन से बाहर करने के फैसले पर सवाल उठाते हुए कहा था कि यह मेरी राय में एक कठोर कॉल थी। यह चयनकर्ताओं का निर्णय था कि ऐसा करें। डेविड वॉर्नर के प्रेस कॉन्फ्रेंस में खुलकर बोलने के चलते ही उनके साथ ऐसा किया गया है इस बात की संभावना काफी ज्यादा है। 

सनराइजर्स हैदराबाद ने बयान जारी करते हुए कहा था कि हमारे लिए यह फैसला करना बिल्कुल भी आसान नहीं था और हम टीम के लिए डेविड वॉर्नर द्वारा किए गए काम का आदर करते हैं। टीम पर उनका प्रभाव काफी ज्यादा है। वॉर्नर काफी सालों से टीम के साथ भी जुड़े हुए हैं। इस सीजन में हमारे काफी मैच बचे हैं और हमें पूरी उम्मीद है कि वॉर्नर फील्ड में और फील्ड के बाहर टीम की कामयाबी में अपना योगदान देते रहेंगे।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार