भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और स्टार क्रिकेटर विराट कोहली की दीवानगी पूरी दुनिया में देखने को मिलती है और उन्हें फैंस कितना प्यार करते हैं इसका एक उदाहरण कानपुर के ग्रीन पार्क क्रिकेट स्टेडियम में दूसरे टेस्ट मैच से पहले देखने को मिला। सोशल मीडिया पर एक वीडियो इस समय काफी वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि ग्रीन पार्क के ग्राउंड स्टाफ का एक सदस्य दूसरे टेस्ट मैच की शुरुआत से पहले विराट के पैर छूता हुआ दिखाई दे रहा है।

Advertisement

मैच से एक दिन पहले कानपुर में काफी बारिश हुई थी और ग्राउंड स्टाफ मैदान तैयार करने में व्यस्त था। बारिश की वजह से हुई देरी के कारण भारतीय टीम वार्मअप कर रही थी और कवर हटाए जा रहे थे। कोहली जैसे ही कवर के पास से गुजर रहे थे, ग्राउंड स्टाफ के एक सदस्य ने आगे आकर विराट कोहली के पैर छु लिए। ये दिल छू लेने वाला वीडियो इस समय काफी तेज़ी से वायरल हो रहा है।

Advertisement

गौरतलब है कि कोहली ने कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में आखिरी बार 2021 में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत के मैच के दौरान खेला था, जहां उन्होंने दो पारियों में केवल 27 रन बनाए थे। मौजूदा टेस्ट सीरीज में विराट कोहली के प्रदर्शन की बात करें तो चेन्नई में स्टार बल्लेबाज का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था। ऐसे में वो पहले टेस्ट मैच की कसर दूसरे टेस्ट में निकालना चाहेंगे।

दूसरे टेस्ट की बात करें तो भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने बांग्लादेश के खिलाफ कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे और आखिरी टेस्ट मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। मैदान गीला होने के कारण मुकाबला एक घंटे की देरी से शुरू हुआ और भारतीय टीम ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई भी बदलाव नहीं किया जबकि बांग्लादेश की टीम में दो बदलाव हुए हैं, नाहिद राणा और तस्कीन अहमद की जगह ताइजुल इस्लाम और खालिह अहमद को मौका मिला है। 

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार