Galle Titans vs B-Love Kandy, Dream 11 Team: लंका प्रीमियर लीग 2023 का 12वां मुकाबला गाले ग्लेडियेटर्स औऱ कैंडी फाल्कन्स की टीम के बीच मंगलवार (8 अगस्त) को पल्लेकेले इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। इस सीजन पिछली बार जब इन दोनों ही टीमों का आमना-सामना हुआ था तब गाले ग्लेडियेटर्स ने कैंडी फाल्कन्स को 83 रनों के बड़े अंतर से हराया था, ऐसे में अब कैंडी फाल्कन्स की टीम ग्लेडियेटर्स से अपना हिसाब बराबर करना चाहेगी।

Advertisement

इस मुकाबला में आप वानिन्दु हसंरगा पर दांव खेल सकते हैं। हसरंगा ने पिछले मुकाबले में अपने दम पर अपनी टीम को जीत दिलवाई थी। इस हरफनमौला खिलाड़ी ने जाफना किंग्स के खिलाफ 4 ओवर में महज 9 रन देकर 3 विकेट झटके थे और फिर 22 गेंदों पर तूफानी अर्शधशतकीय पारी खेली थी। ऐसे में उनकी फॉर्म को देखते हुए वह कप्तान के तौर पर अच्छी पिक होंगे। उपकप्तान के तौर पर आप शाकिब या फखर जमान को चुन सकते हो।

GT vs BLK: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन - मंगलवार, 08 अगस्त 2023
समय - 03:00 AM IST
वेन्यू - पल्लेकेले इंटरनेशनल स्टेडियम

GT vs BLK: Pitch Report

यह मुकाबला पल्लेकेले इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। यहां पहली इनिंग का औसत स्कोर 168 रन रहा है। यहां टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना चाहेगी।

यहां पिछला मुकाबला गाले ग्लेडियेटर्स और कोलंबो स्टार्स के बीच खेला गया था जिसमें ग्लेडियेटर्स की टीम ने 20 ओवर में 188 रन बनाए थे। इसके जवाब में कोलंबो स्टार्स ने 19.5 ओवर में बाबर आजम के शतक के दम पर लक्ष्य हासिल करके जीत प्राप्त की थी।

GT vs BLK: Where to Watch?

लंका प्रीमियर लीग के सभी मैच सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के जरिए प्रसारित किये जाएंगे। क्रिकेट फैंस यह मुकाबला फैन कोर्ड ऐप पर भी इन्जॉय कर सकते हैं।

GT vs BLK Head to Head

कुल - 07
गाले ग्लेडियेटर्स - 04 
कैंडी फाल्कन्स - 03

Galle Titans vs B-Love Kandy, Dream11 Team

विकेटकीपर - दिनेश चांदीमल, टिम सेफर्ट
बल्लेबाज- फखर जमान (उपकप्तान), शेवन डेनियल
ऑलराउंडर - एंजेलो मैथ्यूज, शाकिब अल हसन, दासुन शनाका, वानिन्दु हसरंगा (कप्तान)
गेंदबाज- इसुरू उड़ाना, नुवान प्रदीप, कसून रजिथा

Galle Titans Probable Playing XI 

लसिथ क्रॉस्पुल, शेवन डेनियल, भानुका राजपक्षे, टिम सेफर्ट (विकेटकीपर), दासुन शनाका, शाकिब अल हसन, मिनोद भानुका, अकिला धनंजय, कसून रजिथा, तबरेज शम्सी, रिचर्ड नगारवा

B-Love Kandy Probable Playing XI 

फखर जमान, दिनेश चांदीमल (विकेटकीपर), वानिन्दु हसरंगा (कप्तान), सहान अरच्चिगे, कामिन्दु मेंडिस, एंजेलो मैथ्यूज, आसिल अली, दुष्मंथा चमीरा, नुवान प्रदीप, इसुरु उड़ाना, मुजीब उर रहमान

Disclaimer: यह Fantasy Team लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है। अपनी टीम बनाते समय उल्लेखित बिंदुओं पर विचार करें और ध्यान पूर्वक फैसला लें।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार