Gujarat Titans vs Kolkata Knight Riders Match Prediction, IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 25वां मुकाबला गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच शुक्रवार, 17 अप्रैल को नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार शाम 07:30 बजे से शुरू होगा।

Advertisement

गौरतलब है कि इन दोनों ही टीमों के बीच पिछले आईपीएल सीजन सिर्फ एक मुकाबला खेला गया था जिसे ईडन गार्डन्स के मैदान पर गुजरात टाइटंस की टीम ने 198 रन डिफेंड करके 39 रनों से जीता। इस मुकाबले में शुभमन गिल ने 55 गेंदों पर 90 रनों की शानदार पारी खेली थी।

Advertisement

GT vs KKR, IPL 2026: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन - शुक्रवार, 17 अप्रैल 2026
समय - 07:30 PM IST
वेन्यू - नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद

Narendra Modi Stadium, Ahmedabad Pitch Report

आईपीएल 2026 का 25वां मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा जहां टॉस जीतने वाली टीम रन डिफेंड करना काफी ज्यादा पसंद करती है। ये एक हाई स्कोरिंग वेन्यू है जहां खेले गए आखिरी पांच टी20 मुकाबलों में से 4 रन डिफेंड करते हुए जीते गए हैं। यहां T20I में पहली इनिंग का औसत स्कोर 178 रन रहा है।

Advertisement

IPL 2026 में यहां एक ही मुकाबला खेला गया है जिसमें राजस्थान रॉयल्स की टीम ने 210 रन डिफेंड करके गुजरात टाइटंस को 6 रनों से मात दी। इस मुकाबले में 40 ओवर के खेल में 414 रन बने और 14 विकेट गिरे।

GT vs KKR Head To Head Record

कुल - 05
गुजरात टाइटंस - 03
कोलकाता नाइट राइडर्स - 01
बेनतीजा - 01

Advertisement

GT vs KKR, IPL 2026: Where to Watch?

आईपीएल 2026 के सभी मुकाबले भारतीय क्रिकेट फैंस टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स और OTT प्लेटफॉर्म JioHotstar पर एन्जॉय कर सकते हैं।

GT vs KKR, IPL 2026: Player to Watch Out For

Advertisement

गुजरात टाइटंस की टीम से शुभमन गिल, साईं सुदर्शन और जोस बटलर स्टार प्लेयर्स हो सकते हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी। वहीं बात करें अगर कोलकाता नाइट राइडर्स टीम की तो अजिंक्य रहाणे, अंगकृष रघुवंशी और सुनील नारायण अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं।

GT vs KKR Probable Playing XI

Gujarat Titans Probable Playing XI: साईं सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, शाहरुख खान, वाशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा, अशोक कुमार, मोहम्मद सिराज। इम्पैक्ट प्लेयर- प्रसिद्ध कृष्णा।

Advertisement

Kolkata Knight Riders Probable Playing XI: फिल एलन, सुनील नारायण, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, कैमरून ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी। इम्पैक्ट प्लेयर: वरुण चक्रवर्ती।

GT vs KKR Today's Match Prediction

आईपीएल 2026 के 25वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस की टीम जीत हासिल करने के लिए फेवरेट रहेगी।

Advertisement

GT vs KKR Match Prediction, GT vs KKR Pitch Report, Today's Match GT vs KKR, IPL 2026, GT vs KKR Prediction, GT vs KKR Predicted XIs, Cricket Tips, Today Match Prediction, Today Cricket Match, Playing XI, Pitch Report, Gujarat Titans vs Kolkata Knight Riders

Also Read: LIVE Cricket Score

Disclaimer: यह आर्टिकल लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार