Gujarat Titans vs Mumbai Indians Match Prediction, IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 30वां मुकाबला गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच सोमवार, 20 अप्रैल को नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार शाम 07:30 बजे से शुरू होगा।

Advertisement

गौरतलब है कि इन दोनों ही टीमों के बीच पिछले आईपीएल सीजन कुल तीन मुकाबले खेले गए थे जिसमें से दो गुजरात टाइटंस और एक मुंबई इंडियंस ने जीतकर अपने नाम किए। बात करें अगर इनके बीच हुए आखिरी मुकाबले की तो वो मुल्लांपुर के PCA स्टेडियम में आयोजित किया गया था जिसे मुंबई इंडियंस की टीम ने 20 रनों से जीता।

Advertisement

GT vs MI, IPL 2026: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन - सोमवार, 20 अप्रैल 2026
समय - 07:30 PM IST
वेन्यू - नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद

Narendra Modi Stadium, Ahmedabad Pitch Report

आईपीएल 2026 का 30वां मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा जहां टॉस जीतने वाली टीम रन डिफेंड करना काफी ज्यादा पसंद करती है। ये एक हाई स्कोरिंग वेन्यू है जहां खेले गए आखिरी पांच टी20 मुकाबलों में से तीन रन डिफेंड करते हुए जीते गए हैं। यहां T20I में पहली इनिंग का औसत स्कोर 178 रन रहा है।

Advertisement

बात करें अगर यहां खेले गए आखिरी टी20 मुकाबले की तो उसमें गुजरात टाइटंस की टीम ने 19.4 ओवर में 181 रनों का लक्ष्य हासिल करके कोलकाता नाइट राइडर्स को 5 विकेट से धूल चटाई थी।

GT vs MI Head To Head Record

कुल - 08
गुजरात टाइटंस - 05
मुंबई इंडियंस - 03

Advertisement

GT vs MI, IPL 2026: Where to Watch?

आईपीएल 2026 के सभी मुकाबले भारतीय क्रिकेट फैंस टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स और OTT प्लेटफॉर्म JioHotstar पर एन्जॉय कर सकते हैं।

GT vs MI, IPL 2026: Player to Watch Out For

Advertisement

गुजरात टाइटंस की टीम से शुभमन गिल, जोस बटलर और साईं सुदर्शन स्टार प्लेयर्स हो सकते हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी। वहीं बात करें अगर मुंबई इंडियंस की तो क्विंटन डी कॉक, हार्दिक पांड्या और नमन धीर अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं।

GT vs MI Probable Playing XI

Gujarat Titans Probable Playing XI: साईं सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, शाहरुख खान, वाशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा, अशोक कुमार, मोहम्मद सिराज। इम्पैक्ट प्लेयर- प्रसिद्ध कृष्णा।

Advertisement

Mumbai Indians Probable Playing XI: रयान रिकेल्टन, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, शेरफेन रदरफोर्ड, मयंक रावत, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह। इम्पैक्ट प्लेयर: अल्लाह ग़ज़नफ़र।

GT vs MI Today's Match Prediction

आईपीएल 2026 के 30वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस की टीम जीत हासिल करने के लिए फेवरेट रहेगी।

Advertisement

GT vs MI Match Prediction, GT vs MI Pitch Report, Today's Match GT vs MI, IPL 2026, GT vs MI Prediction, GT vs MI Predicted XIs, Cricket Tips, Today Match Prediction, Today Cricket Match, Playing XI, Pitch Report, Gujarat Titans vs Mumbai Indians

Also Read: LIVE Cricket Score

Disclaimer: यह आर्टिकल लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार