वडोदरा, 4 नवंबर (CRICKETNMORE)| प्रियांक पांचाल (नाबाद 112) की शतकीय पारी के दम पर गुजरात ने रणजी ट्रॉफी के ग्रुप-ए मैच में बड़ौदा को नौ विकेट से हरा दिया। गुजरात को जीत के लिए अपनी दूसरी पारी में 167 रनों की जरूरत थी, जिसे प्रियांक के नाबाद शतक से टीम ने एक विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। 

Advertisement

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बड़ौदा ने युसुफ पठान (69) और दीपक हुड्डा (63) की अर्धशतकीय पारी के दम पर 290 रनों का स्कोर खड़ा किया। 

Advertisement

इस पारी में गुजरात के लिए सिद्धार्थ देसाई ने सबसे अधिक पांच और पीयूष चावला ने तीन विकेट लिए। इसके बाद, गुजरात ने अपनी पहली पारी में रुजुल भट्ट (76) और समित गोएल (63) की अच्छी बल्लेबाजी के दम पर 302 रनों का स्कोर खड़ा किया। 

अतित सेठ, लुकमान मेरिवाला और भार्गव भट्ट ने गुजरात के खिलाफ बड़ौदा के लिए तीन-तीन विकेट लिए। 

बड़ौदा के लिए दूसरी पारी खास नहीं रहा। इस पारी में पिनाल शाह (71) के अलावा, कोई भी बल्लेबाज टीम के लिए अहम योगदान नहीं दे पाया और उसने 179 का स्कोर खड़ा करते हुए गुजरात को 168 रनों का लक्ष्य दिया। 

रुश कलारिया ने बड़ौदा को बड़ा स्कोर खड़ा करने से रोकने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने 35 रन देकर सबसे अधिक छह विकेट लिए। सिद्धार्थ ने तीन विकेट हासिल किए। गुजरात के लिए दोनों पारियों में सिद्धार्थ ने कुल आठ विकेट अपने नाम किए। 

Advertisement

बड़ौदा की ओर से मिले लक्ष्य को हासिल करने में प्रियांक ने गुजरात की सबसे बड़ी मदद की और 112 रनों की नाबाद शतकीय पारी खेलते हुए उसे 168 के स्कोर तक पहुंचाया। समित गोएल ने 22 रन बनाए, वहीं भार्गव 33 रनों पर नाबाद लौटे।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार