वालसाड, 23 फरवरी| गुजरात ने यहां सरदार वल्लभ भाई पटेल स्टेडियम में खेले गए रणजी ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल मैच के चौथे दिन रविवार को गोवा को 464 रन से करारी शिकस्त देकर टूर्नामेंट के इतिहास में तीसरी बार सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। सेमीफाइनल में गुजरात का सामना सौराष्ट्र और आंध्र के बीच होने वाले क्वार्टर फाइनल मुकाबले की विजेता से होगा। सेमीफाइनल मुकाबले 29 फरवरी से खेले जाएंगे।

Advertisement

गुजरात ने अपनी पहली पारी आठ विकेट के नुकसान पर 602 रनों पर घोषित कर दी थी। इस लिहाज से वह अपनी दूसरी पारी में 429 रनों की बढ़त के साथ उतरी थी।

Advertisement

गुजरात ने अपनी दूसरी पारी में अपने कल के स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 158 रनों से आगे खेलना शुरू किया और छह विकेट पर 199 रन बनाकर पारी घोषित कर दी तथा गोवा के सामने जीत लिए 629 रनों का लक्ष्य रख दिया।

गोवा की टीम इस विशाल लक्ष्य के सामने 66.4 ओवर में 164 रन पर ढेर हो गई। गोवा के लिए उसकी दूसरी पारी में सूर्याश प्रभुदेसाई ने 66, दर्शन मिसाल ने नाबाद 46, स्नेहल सुहास कौथांकर और समित पटेल ने 17-17 रन बनाए।

गुजरात की ओर से सिद्धार्थ देसाई ने पांच, अर्जन नागवासवाला ने चार और रूश कलारिया ने एक विकेट लिया।

मैच में नाबाद 118 रन की शतकीय पारी खेलने और तीन विकेट लेने वाले कलारिया को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार