फरवरी 23, नई दिल्ली (CRICKETNMORE): इंडियन प्रीमियर लीग 2016 में गुजरात लायंस की टीम पॉइट्स टेबल में सबसे शीर्ष पर रही। आईपीएल 2016 में खिलाड़ियों ने अपने शानदार खेल के बल पर क्रिकेट प्रेंमियों के बीच टीम को मशहूर बना दिया। टीम की सफलता के पीछे गुजरात लायंस के ओनर केशव बंसल बड़ी अहम भूमिका अदा कर रहे हैं। वे आईपीएल की टीम को खरीदने वाले सबसे कम उम्र के बिजनेसमैन हैं। एक वक्त था जब केशव के पिता ने ऑडियो कैसेट बेचकर अपना बिजनेस शुरू किया था और आज उनका बेटा करोड़ों की आईपीएल टीम का मालिक है। कपिल देव और कुंबले के रिकॉर्ड को तोड़कर अश्विन रचेगें टेस्ट क्रिकेट का नया इतिहास

Advertisement

बंसल परिवार राजस्थान से जुड़ा है। उनके दादा भंवरलाल अनाज के कारोबारी थे। केशव के पिता नरेंद्र काफी साल नेपाल में रहे हैं। साल 1980 में उनका परिवार नेपाल से दिल्ली शिफ्ट हुआ।

Advertisement

नरेंद्र ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से अपनी पढ़ाई शुरू की और यहीं ऑडियो कैसेट बेचने का काम शुरू किया। वे होलसेल में कैसेट खरीदकर दिल्ली के अलग अलग रीटेलर्स को बेचते थे।
80 के दशक में इलेक्ट्रानिक्स के कारोबार में आगे बढ़े और कम्प्यूटर फ्लॉपी का काम शुरू किया। साल 1994 में 20 हजार रूपये की लागत से कंप्यूटर असेम्बलिंग इंटेक्स टेक्नोलॉजी के तहत शुरू किया। उनकी कंपनी 10 साल में ही खुद के इलेक्ट्रानिक्स प्रोडक्ट बनाने लगी। गलत खबर के कारण आईपीएल में नीलामी से चुके हरप्रीत, जरूर जानें

जब केशव ने कम उम्र में संभाला पिता का बिजनेस

जब केशव बड़े हुए तो पिता की कंपनी इंटेक्स काफी मशहूर हो चुकी थी। दिल्ली से स्कूल की पढ़ाई खत्म करने के बाद केशव यहीं के कॉलेज से मैनेजमेंट की डिग्री ली। इससे पहले वे एक साल के लिए ब्रिटेन के एक बिजनेस स्कूल में भी गए।

Advertisement

केशव जब 21 साल के थे तभी उन्होंने इन्टेक्स के साथ काम करना शुरू कर दिया था। उन्होंने कंपनी के लॉजिस्टिक्स डिपार्टमेंट के साथ शुरूआत की। इसके बाद वे मार्केटिंग डिपार्टमेंट संभालने में जुट गए और साल 2013 में कंपनी के डायरेक्टर भी बन गए।

केशव कंपनी के लिए अब तक 20 से अधिक एड फिल्में बना चुके हैं। बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर भी उनकी कंपनी से जुड़े हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार