RCB vs GT; गुजरात टाइटंस के बाएं हाथ के बल्लेबाज साईं सुदर्शन (B Sai Sudharsan) से पास शुक्रवार (24 अप्रैल) को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ होने वाले आईपीएल 2026 के 34वें मुकाबले में खास कीर्तिमान बनाने का मौका होगा।
2022 में डेब्यू करने वाले सुदर्शन ने भी तक 46 पारी में 45.90 की औसत औऱ 145.84 की स्ट्राईक रेट से 1928 रन बनाए हैं, जिसमें दो शतक औऱ 13 अर्धशतक जड़े हैं। सुदर्शन अगर इस मैच में 72 रन बना लेते हैं तो आईपीएल में पारियों के हिसाब से सबसे तेज 2000 रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे।
फिलहाल यह कीर्तिमान क्रिस गेल के नाम है, जिन्होंने 48 पारियों में 2000 आईपीएल रन पूरे किए थे।
मौजूदा आईपीएल में सुदर्शन ने अभी तक 6 पारियों में 22.50 की औसत से 135 रन बनाए हैं, जिसमें एक अर्धशतक शामिल है। गुजरात के लिए इस सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में वह फिलहाल चौथे नंबर पर हैं।। कप्तान शुभमन गिल, जोस बटलर औऱ वॉशिंगटन सुंदर उनसे आगे हैं।
अभी तक दोनों टीमों के प्रदर्शन की बात करें तो आरसीबी ने छह मुकाबलों में चार जीत दर्ज की है और पॉइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर काबिज है। वहीं गुजरात ने छह में से तीन मुकाबले जीते हैं और पॉइंट्स टेबल में सातवें नंबर पर काबिज है।
टीमें
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम: विराट कोहली, फिलिप साल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम डार, वेंकटेश अय्यर, जॉर्डन कॉक्स, मंगेश यादव, विक्की ओस्टवाल, जैकब डफी, स्वप्निल सिंह, नुवान तुषारा, जैकब बेथेल, विहान मल्होत्रा, अभिनंदन सिंह, कनिष्क चौहान, सात्विक देसवाल
Also Read: LIVE Cricket Score
गुजरात टाइटंस टीम: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, वॉशिंगटन सुंदर, शाहरुख खान, राशिद खान, मोहम्मद सिराज, कैगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा, अशोक शर्मा, राहुल तेवतिया, जेसन होल्डर, मानव सुथार, कुलवंत खेजरोलिया, अनुज रावत, इशांत शर्मा, जयंत यादव, ल्यूक वुड, रविश्रीनिवासन साई किशोर, कुमार कुशाग्र, अरशद खान, गुरनूर बराड़, निशांत सिंधु, कॉनर एस्टरहुइज़न