Delhi Capitals vs Gujarat Titans: गुजरात टाइटंस के स्टार बल्लेबाज जोस बटलर (Jos Buttler) ने बुधवार (8 अप्रैल) को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ दिल्ली के अरूण जेटली स्टेडियम में आईपीएल 2026 के मुकाबले में तूफानी बल्लेबाजी से धमाल मचा दिया। बटलर ने 27 गेंदों में 52 रन की पारी खेली, जिसमें 3 चौके और 5 छक्के जड़े और इसके साथ ही कई खास रिकॉर्ड बना दिए।

Advertisement

टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के

Advertisement

अपनी पारी का पांचवां छक्का जड़ते ही बटलर ने टी-20 क्रिकेट में 600 छक्के पूरे कर लिए और ऐसा करने वाले दुनिया के पांचवें खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले क्रिस गेल, कीरोन पोलार्ड, आंद्रे रसेल औऱ निकोलस पूरन ने ही ऐसा किया है। उन्होंने इंग्लैंड के लिए टी-20 में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के मामले में एलेक्स हेल्स (595) को पीछे छोड़ा।

आंद्रे रसेल की बराबरी

आईपीएल में सबसे ज्यादा बार एक पारी में पांच या उससे ज्यादा छक्के जड़ने के मामले में बटलर संयुक्त रूप से तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। 14वीं बार यह कारनामा कर उन्होंने पूर्व ऑलराउंडर आंद्रे रसेल की बराबरी की। इस लिस्ट में अब उनसे आगे क्रिस गेल और एबी डी विलियर्स ही हैं।

ऐसा करने वाले दूसरे खिलाड़ी

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

बटलर आईपीएल के इतिहास में दूसरे गैर ओपनिंग बल्लेबाज बने हैं जिन्होंने एक आईपीएल पारी में पांच या उससे ज्यादा छक्के जड़े हैं। इससे पहले सुरेश रैना ने आईपीएल 2014 में पंजाब के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए दूसरे क्वालीफायर में ऐसा किया था।

गौरतलब है कि पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद गुजरात को 19 रन के कुल स्कोर पर पहला झटका लगा। इसके बाद बटलर ने कप्तान शुभमन गिल के साथ दूसरे विकेट के लिए 60 रन जोड़े, जिसमें 52 रन उनके बल्ले से आए।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार