Delhi Capitals vs Gujarat Titans: गुजरात टाइटंस के स्टार बल्लेबाज जोस बटलर (Jos Buttler) के पास बुधवार (8 अप्रैल) को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आईपीएल 2026 के मुकाबले में कुछ खास रिकॉर्ड्स बनाने का मौका होगा। पहले दो मुकाबलों में बटलर को शुरूआत तो मिली लेकिन उसे बड़ी पारी में तबदील नहीं कर सके और क्रमश: 39 रन और 26 रन की पारी खेली।

Advertisement

टी-20 क्रिकेट में 14000 रन

Advertisement

बटलर ने अभी तक 495 मैच की 466 पारियों में 34.94 की औसत और 146.11 की स्ट्राईक रेट से 13909 रन बनाए हैं। अगर इस मैच में 91 रन बनाने में कामयाब होते हैं तो टी-20 मे 14000 रन बनाने वाले इंग्लैंड के दूसरे औऱ दुनिया के पांचवें खिलाड़ी बन जाएंगे।

अभी तक क्रिस गेल, कीरोन पोलार्ड, एरॉन फिंच औऱ डेविड वॉर्नर की इस आंकड़े तक पहुंचे हैं।

टी-20 क्रिकेट में 600 छक्के

बटलर अगर पांच छ्क्के जड़ लेते हैं तो टी-20 क्रिकेट में 600 या उससे ज्यादा छक्के जड़ने वाले दुनिया के पांचवें क्रिकेट बन जाएंगे। अभी तक क्रिस गेल, कीरोन पोलार्ड, आंद्रे रसेल और निकोलस पूरन ने ही यह मुकाम हासिल किया है।

Advertisement

इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा छक्के

Also Read: LIVE Cricket Score

बटलरअगर इस मैच में एक छक्का जड़ लेते हैं तो बतौर इंग्लैंड क्रिकेटर टी-20 में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के मामले में एलेक्स हेल्स को पछाड़कर टॉप पर पहुंच जाएंगे।  बटलर ने इस फॉर्मेट में 595 छक्के जड़े हैं। वहीं हेल्स के नाम 528 टी-20 मैच की 523 पारियों में 595 छक्के दर्ज हैं।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार