हार्दिक पांड्या आईपीएल 2022 में गुजरात टाइटंस की तरफ से खेलते हुए नजर आएंगे। आईपीएल की नई टीम गुजरात टाइटंस ने बड़ा दांव लगाते हुए हार्दिक को आईपीएल मेगा ऑक्शन से पहले 15 करोड़ की भारी-भरकम कीमत देकर ना केवल खरीदा बल्कि अपनी टीम का कप्तान भी नियुक्त किया। मीडिया के साथ हाल ही में हुई बातचीत के दौरान हार्दिक ने एक निराला जवाब दिया जिसके लिए फैंस हार्दिक पांड्या की जमकर आलोचना कर रहे हैं।

Advertisement

गुजरात टाइटंस ने 13 मार्च को गुजरात टाइटंस जर्सी का अनावरण किया और मीडिया से बातचीत के दौरान एक पत्रकार ने हार्दिक से आईपीएल के अपकमिंग सीजन में गेंदबाजी करने की उनकी संभावनाओं के बारे में सवाल पूछते हुए कहा, 'हार्दिक आपकी फिटनेस अपडेट क्या है? क्या हम आपको आईपीएल में गेंदबाजी करते हुए देखेंगे?'

Advertisement

इस सवाल का जवाब देते हुए हार्दिक ने मस्ती भरे अंदाज में कहा, 'सर सरप्राइज है वो सरप्राइज को सरप्राइज रहने दो।' हालांकि, हार्दिक के इस जवाब को सुनकर कुछ यूजर्स ने उनकी क्लास लगा दी। एक यूजर ने लिखा, 'वो सोच रहा है कि वो जैक कैलिस है।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'वह ग्लेन मैक्ग्रा जैसे गेंदबाज की तरह खुद को हाइप कर रहा है।'

एक ने लिखा, 'आप कोई मिचेल स्टार्क नहीं हो जो आपको गेंदबाजी करता देखकर हमें मजा आए।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'इसमें सरप्राइज क्या है? यह स्पष्ट रूप से हां या ना में होगा। हर कोई जानता है कि वो कैसे गेंदबाजी की जाती है तो इसमें सरप्राज क्या है ?'

Advertisement

बता दें कि आईपीएल 2022 की शुरुआत 26 मार्च से हो रही है। आईपीएल 2022 का पहला मुकाबला चैन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स खेला जाएगा। ये दोनों टीमें आईपीएल 2021 का फाइनल खेली थी। फाइनल मुकाबले में सीएसके ने केकेआर को हराया था।

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार