गुजरात टाइटंस ने आईपीएल 2026 से पहले अपने कोचिंग सेटअप को और मजबूत करने के लिए एक और अहम फैसला लिया है। फ्रेंचाइजी ने पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज विजय दहिया को टीम का नया असिस्टेंट कोच नियुक्त किया है। उम्मीद है कि उनके अनुभव से आगामी सीजन में टीम को काफी फायदा मिलेगा।

Advertisement

आईपीएल 2026 से पहले गुजरात टाइटंस ने अपने कोचिंग सेटअप में एक और बड़ा बदलाव किया है। फ्रेंचाइजी ने बुधवार (11 फरवरी) को पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज विजय दहिया को टीम का नया असिस्टेंट कोच नियुक्त किया है। इस फैसले के साथ टीम ने अपने सपोर्ट स्टाफ को और मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ाया है।

Advertisement

विजय दहिया भारतीय क्रिकेट का जाना-पहचाना नाम रहे हैं। उन्होंने भारत के लिए 19 वनडे और 2 टेस्ट मैच खेले हैं। इसके अलावा घरेलू क्रिकेट में दिल्ली के लिए उनका शानदार करियर रहा और बाद में कोच के तौर पर भी उन्होंने दिल्ली को 2007-08 में रणजी ट्रॉफी जिताने में अहम भूमिका निभाई थी।

कोचिंग के क्षेत्र में भी दहिया का अनुभव काफी लंबा रहा है। वह आईपीएल और घरेलू क्रिकेट की कई टीमों के साथ काम कर चुके हैं। इससे पहले वह 2023 में लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ भी जुड़े थे, जहां उन्होंने उस समय टीम के मेंटर गौतम गंभार के साथ काम किया था।

गुजरात टाइटंस ने आईपीएल में 2022 में डेब्यू किया था और अपने पहले ही सीजन में खिताब जीतकर सबको चौंका दिया था। इसके बाद टीम ने चार में से तीन सीजन में प्लेऑफ तक का सफर तय किया है और अब आईपीएल 2026 से पहले कोचिंग स्टाफ में बदलाव कर टीम को और मजबूत करने की कोशिश की है।

Also Read: LIVE Cricket Score

इससे पहले फ्रेंचाइजी ने मंगलावर (10 मार्च) को पूर्व ऑस्ट्रेलियाई ओपनर मैथ्यू हेडिन को टीम का नया बैटिंग कोच भी नियुक्त किया था। अब हेड कोच अशीष नेहरा, डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट विक्रम सोलंकी और विकेटकीपिंग कोच पार्थिव पटेल के साथ विजय दहिया भी कोचिंग स्टाफ का हिस्सा बन गए हैं।

गुजरात टाइटंस का पहले चरण के मुकाबलों के लिए आईपीएल 2026 शेड्यूल

  1. 31 मार्च, मंगलवार – पंजाब किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस, शाम 7:30 बजे, महाराजा यादविंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, न्यू चंडीगढ़
  2. 4 अप्रैल, शनिवार – गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स, शाम 7:30 बजे, नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद
  3. 8 अप्रैल, बुधवार – दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात टाइटंस, शाम 7:30 बजे, अरुण जेटली स्टेडियम, नई दिल्ली
  4. 12 अप्रैल, रविवार – लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम गुजरात टाइटंस, दोपहर 3:30 बजे, भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ
Advertisement

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार