Kolkata Knight Riders vs Gujarat Titans: गुजरात टाइटंस के कप्तान और स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल (Shubman Gill) ने शनिवार (16 मई) को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ हुए आईपीएल 2026 के मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 49 गेंदों में 85 रन की पारी खेली, जिसमें उन्होंने 5 चौके और 7 छक्के जड़े। 

Advertisement

इस पारी के साथ ही गिल मौजूदा सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने  के मामले में दूसरे नंबर पर पहुंच गई है। गिल के 12 मैच में 46 की औसत से 552 रन हो गए। 

Advertisement

तेंदुलकर-कोहली की बराबरी

आईपीएल इतिहास में बतौर कप्तान लगातार सबसे ज्यादा सीजन में 500 या उससे ज्यादा रन बनाने के मामले में गिल संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर आ गए हैं। गिल ने पिछले सीजन भी गुजरात की कप्तानी करते हुए 15 मैच में 650 रन बनाए थे। उनसे पहले सचिन तेंदुलकर (2010, 2011) और विराट कोहली (2015, 2016) ने यह कारनामा किया था। 

कप्तान द्वारा लगातार IPL सीज़न में 500 या उससे ज्यादा रन

3 - डेविड वॉर्नर (2015, 2016, 2017)

Advertisement

3 - केएल राहुल (2020, 2021, 2022)

2 - सचिन तेंदुलकर (2010, 2011)

2 - विराट कोहली (2015, 2016)

Advertisement

2 - शुभमन गिल (2025, 2026)*

गिल के अनचाहे रिकॉर्ड की बराबरी

आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा बार 80s और 90s में आउट होने के मामले में गिल संयुक्त रूप से पहले नंबर पर आ गए हैं। उनके करियर में सातवीं बार ऐसा हुआ है इस अनचाही रिकॉर्ड लिस्टमें उन्होंने क्रिस गेल और डेविड वॉर्नर की बराबरी की है। 

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

गौरतलब है कि इस मुकाबले में केकेआर ने गुजरात टाइटंस को 29 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद केकेआर ने 2 विकेट के नुकसान पर 247 रन का विशाल स्कोर बनाया। जिसके जवाब में गुजरात ने 4 विकेट गवाकर 218 रन तक पहुंची। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार