गुजरात टाइटंस के स्टार स्पिनर राशिद खान (Rashid Khan) ने शनिवार (9 मई) को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2026 के मुकाबले में अपनी शानदार गेंदबाजी से धमाल मचा दिया। अपने कोटे के चार ओवर में उन्होंने 33 रन देकर 4 विकेट लिए, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। 

Advertisement

सुनील नारायण को छोड़ा पीछे

Advertisement

आईपीएल में बतौर स्पिनर सबसे ज्यादा बार पारी में तीन या उससे ज्यादा विकेट हासिल करने के मामले में राशिद दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। उन्होंने 18वीं बार यह कारनामा कर सुनील नारायण,अमित मिश्रा और रविंद्र जडेजा को पीछे छोड़ा है। इस लिस्ट में अब युजवेंद्र चहल ही उनसे आगे हैं। 

पोलार्ड-बटलर की बराबरी

आईपीएल में बतौर विदेशी खिलाड़ी सबसे ज्यादा बार प्लेयर ऑफ द मैच जीतने वाले खिलाड़ियों में राशिद संयुक्त रूप से छठे नंबर पर आ गई है। 14वीं बार प्लेयर ऑफ द मैच खिताब जीतकर उन्होंने कीरोन पोलार्ड और जोस बटलर की बराबरी की। 

गौरतलब है कि इस मुकाबले में गुजरात ने राजस्थान को 77 रन से हरा दिया। रनों के लिहाज से आईपीएल में यह गुजरात की सबसे बड़ी जीत है।

Advertisement

पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद गुजरात ने 4 विकेट के नुकसान पर 229 रन का विशाल स्कोर बनाया। जिसमें कप्तान शुभमन गिल ने 44 गेंदों में 84 रन और साईं सुदर्शन ने 36 गेंदों में 55 रन बनाए। 

Also Read: LIVE Cricket Score

जवाब में राजस्थान की टीम 16.3 ओवर में 152 रनों पर ऑलआउट हो गई। जिसमें रविंद्र जडेजा ने 25 गेंदों में 38 रन और वैभव सूर्यवंशी ने 16 गेंदों में 36 रन की पारी खेली। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार