इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 46वां मुकाबला गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के बीच रविवार, 03 मई को नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार शाम 07:30 बजे से शुरू होगा लेकिन मैच से पहले फैंस के मन में मौसम को लेकर सवाल बना हुआ है तो चलिए आपको बताते हैं कि मैच के दौरान मौसम कैसा रहने वाला है।

Advertisement

अहमदाबाद में मैच का दिन काफी मुश्किल भरा रहने वाला है। दोपहर में तापमान 40°C तक पहुंचने की उम्मीद है और ह्यूमिडिटी भी लगभग 40% के आस-पास रहेगी। जब शाम का मैच शुरू होगा, तब तक तापमान 30°C के आस-पास आ जाएगा, लेकिन गर्मी खिलाड़ियों के लिए, खासकर पहले फील्डिंग करने वाली टीम के लिए एक बड़ी चुनौती बनी रहेगी। अच्छी खबर ये है कि मैच के दौरान बारिश की कोई उम्मीद नहीं है जिसका मतलब है कि फैंस को पूरे 40 ओवर का खेल देखने को मिलेगा।

Advertisement

गौरतलब है कि आईपीएल के मौजूदा सीजन में जब पिछली बार इन दोनों टीमों की टक्कर हुई थी तब पंजाब किंग्स की टीम ने अपने होम ग्राउंड पर 19.1 ओवर में 163 रनों का लक्ष्य हासिल करके गुजरात टाइटंस को 3 विकेट से धूल चटाई थी। इस मुकाबले में कूपर कोनोली ने 44 गेंदों पर नाबाद 72 रन ठोके थे। ऐसे में इस बार भी कोनोली से वैसे ही प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

Also Read: LIVE Cricket Score

ये मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा जहां टॉस जीतने वाली टीम रन डिफेंड करना काफी ज्यादा पसंद करती है। ये एक हाई स्कोरिंग वेन्यू है जहां खेले गए आखिरी पांच टी20 मुकाबलों में से तीन रन डिफेंड करते हुए जीते गए हैं। यहां T20I में पहली इनिंग का औसत स्कोर 178 रन रहा है। बात करें अगर यहां खेले गए आखिरी टी20 मुकाबले की तो उसमें गुजरात टाइटंस की टीम ने 15.5 ओवर में 156 रनों का लक्ष्य हासिल करके गुजरात टाइटंस को 4 विकेट से धूल चटाई थी।

लेखक के बारे में

Shubham Sharma
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार