गुजरात के विकेटकीपर बल्लेबाज उर्विल पटेल (Urvil Patel) ने बतौर भारतीय बल्लेबाज टी-20 क्रिकेट में सबसे तेज शतक जड़ने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। बुधवार (27 नवंबर) को त्रिपुरा के खिलाफ सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के मुकाबले में उर्विल ने सिर्फ 28 गेंदों में शतक पूरा किया। बता दें कि यह टी-20 इतिहास का दूसरा सबसे तेज शतक भी है। इस लिस्ट में पहले नंबर पर एस्टोनिया के साहिल चौहान हैं, जिन्होंने इस फॉर्मेट में साइप्रस के खिलाफ मुकाबले में 27 गेंदों में शतक लगाया है। 

Advertisement

उर्विल की तूफानी पारी के दम पर गुजरात ने त्रिपुरा द्वारा जीत के लिए मिला 156 रन का लक्ष्य सिर्फ 10.2 ओवर में ही हासिल कर लिया। उर्विल ने 322.86 की स्ट्राईक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 35 गेंदों में नाबाद 113 रन की पारी खेली, जिसमें 12 छक्के औऱ 7 चौके जड़े। 

Advertisement

बतौर भारतीय बल्लेबाज सबसे तेज टी-20 शतक जड़ने का रिकॉर्ड इसस पहले ऋषभ पंत के नाम था, जिन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2018 में हिमाचल प्रदेश के खिलाफ हुए मुकाबले में 32 गेंदों में शतक जड़ा था। बता दें कि पंत को आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में लखनऊ सुपर जायंट्स ने 27 करोड़ रुपये में खरीदा है। 

टी-20 में सबसे तेज शतक

27 गेंद – साहिल चौहान – एस्टोनिया बनाम साइप्रस, 2024

28 गेंद – उर्विल पटेल – गुजरात बनाम त्रिपुरा, 2024

Advertisement

30 गेंद – क्रिस गेल – रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम पुणे वारियर्स, 2013

32 गेंद – ऋषभ पंत – दिल्ली बनाम हिमाचल प्रदेश, 2018

मजेदार बात यह है कि ठीक एक साल पहले 27 नवंबर 2023 को उर्विल ने अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ खेले गए विजय हजारे ट्रॉफी के मुकाबले में 41 गेंदों में शतक जड़ा था. जो लिस्ट ए क्रिकेट में किसी भी भारतीय द्वारा दूसरा सबसे तेज शतक था। यूसुफ पठान (40 गेंद) ही उनसे आगे हैं। 

Advertisement

उर्विल आईपीएळ 2024 में गुजरात टाइटंस की टीम का हिस्सा थे, उन्हें फ्रेंचाइजी ने 20 लाख रुपये में खरीदा था।  आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में वह 30 लाख के बेस प्राइस के साथ शामिल हुए, लेकिन उन्हें कोई भी खरीदार नहीं मिला। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार