Gulf Giants vs MI Emirates Dream 11 Team

Advertisement

ILT20 लीग का 18वां मुकाबला गल्फ जायंट्स और एमआई एमिरेट्स के बीच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में कीरोन पोलार्ड को कप्तान बनाया जा सकता है। यह कैरेबियाई खिलाड़ी शानदार फॉर्म में हैं और पिछले मैच में उन्होंने 39 गेंदों पर विस्फोटक 67 रनों की पारी खेली थी। 

Advertisement

पोलार्ड के अलावा जेम्स विंस को भी कप्तान के तौर पर चुना जा सकता है। विंस का पिछला मैच अच्छा नहीं रहा था, लेकिन इस इंग्लिश खिलाड़ी ने टूर्नामेंट में अब तक 57.25 की औसत से 229 रन ठोके हैं। निकोलस पूरन भी अच्छी फॉर्म में हैं, ऐसे में उन्हें उपकप्तान के तौर पर चुना जा सकता है। उपकप्तान के तौर पर क्रिस जॉर्डन को भी सेलेक्ट किया जा सकता है।

GUL vs EMI, Pitch Report

यह मुकाबला दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैदान पर पहली इनिंग का औसत स्कोर 144 रन रहा है। टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाज़ी करना पसंद करेगी। इस मैदान पर हाल ही में शारजाह वारियर्स और गल्फ जायंट्स के बीच मुकाबला खेला गया था जिसमें वारियर्स ने 151 रन बनाए थे। इसके जवाब में गल्फ जायंट्स 130 रनों पर ढेर हो गई थी।

GUL vs EMI: Where to Watch?

Advertisement

ILT20 लीग के मैच भारतीय फैंस Zee नेटवर्क पर इन्जॉय कर सकते हैं। ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर भी मैच प्रसारित किया जाएगा।

GUL vs EMI Dream11 Team

Advertisement

विकेटकीपर :निकोलस पूरन
बल्लेबाज़ : आंद्रे फ्लेचर, क्रिस लिन, जेम्स विंस (उपकप्तान), शिमरोन हेटमायर
ऑलराउंडर : कीरोन पोलार्ड, डेविड वीजे
गेंदबाज़ : ट्रेंट बोल्ट, क्रिस जॉर्डन, रिचर्ड ग्लीसन, फजलहक फारूकी

Gulf Giants Probable Playing XI

जेम्स विंस (कप्तान), रेहान अहमद, टॉम बैंटन (विकेटकीपर) क्रिस लिन, शिमरोन हेटमायर, लियाम डॉसन, डेविड वीजे, अयान अफजल खान, क्रिस जॉर्डन, संचित शर्मा, रिचर्ड ग्लीसन

Advertisement

MI Emirates Probable Playing XI

मुहम्मद वसीम, वृत्य अरविंद (विकेटकीपर), आंद्रे फ्लेचर, निकोलस पूरन, कीरोन पोलार्ड (कप्तान), नजीबुल्लाह जादरान, समित पटेल, ड्वेन ब्रावो, ट्रेंट बोल्ट, फजलहक फारूकी, ब्रैडली व्हील

Disclaimer: यह Fantasy Team लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है। अपनी टीम बनाते समय उल्लेखित बिंदुओं पर विचार करें और ध्यान पूर्वक फैसला लें।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार