IND vs WI 3rd ODI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच शनिवार (3 अक्टूबर) को न्यू चंडीगढ़ के पीसीए स्टेडियम में खेले जा रहे तीसरे वनडे मुकाबले में एक ऐसा नजारा देखने को मिला, जब भारतीय स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज (Mohammad Siraj) कुछ पल के लिए बेहद खतरनाक स्थिति में नजर आए। हालांकि, किस्मत अच्छी रही कि उन्हें कोई चोट नहीं लगी और वह पूरी तरह सुरक्षित रहे।
दरअसल, वेस्टइंडीज की पारी के दौरान रन आउट का मौका बना था। फील्डिंग कर रहे युवा तेज गेंदबाज गुरनूर बराड़ के हाथ में गेंद थी और उन्होंने बल्लेबाज को रन आउट करने के लिए सीधे स्ट्राइकर्स एंड की तरफ थ्रो किया। उस समय गेंदबाजी कर रहे मोहम्मद सिराज बल्लेबाज द्वारा शॉट खेले जाने के बाद जमीन पर लेटे हुए थे और गेंद उन्हीं की दिशा में तेजी से आ रही थी।
गुरनूर का थ्रो सिराज के सिर के बेहद करीब से निकला। गेंद उनके सिर से थोड़ी ऊपर से गुजर गई और स्टंप्स के पास से निकल गई। अगर गेंद कुछ नीचे होती तो सिराज को गंभीर चोट लग सकती थी। इस घटना को देखकर रोहित शर्मा अपनी हंसी नहीं रोक पाए। सिराज के साथ हुआ यह पल भले ही खतरनाक था, लेकिन जब यह साफ हो गया कि उन्हें कोई चोट नहीं लगी है तो रोहित के रिएक्शन ने मैदान का माहौल हल्का कर दिया। थोड़ी देर बाद विराट कोहली भी इस मजेदार पल में शामिल हो गए और दोनों खिलाड़ियों के रिएक्शन ने इस घटना को और दिलचस्प बना दिया।
VIDEO:
मैच की बात करें तो भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज के सामने 352 रन का बड़ा लक्ष्य रखा। भारतीय पारी में केएल राहुल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 87 गेंदों में नाबाद 129 रन की पारी खेली। उनके अलावा रोहित शर्मा ने 85 गेंदों में 92 रन बनाए, जबकि रुतुराज गायकवाड़ ने भी 69 गेंदों में 57 रन की अहम पारी खेली।
टीमें इस मैच के लिए
भारत (प्लेइंग XI): शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अंशुल कंबोज, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, गुरनूर बराड़।
Also Read: LIVE Cricket Score
वेस्टइंडीज (प्लेइंग XI): जॉन कैंपबेल, ज्वेल एंड्रयू, शाई होप, आमिर जांगू, शेरफेन रदरफोर्ड, कीमो पॉल, मैथ्यू फोर्ड, अल्जारी जोसेफ, गुडाकेश मोती, जेडन सील्स, विटेल लॉज़।