Gurnoor Brar Record: भारत और अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला (IND vs AFG 1st ODI) बीते शनिवार, 13 जून को धर्मशाला के HPCA स्टेडियम में खेला गया था जहां मेजबान टीम (Team India) की तरफ से एक 6 फीट 5 इंच लंबे तेज गेंदबाज़ गुरनूर बरार (Gurnoor Brar) को अपना डेब्यू करने मौका मिला। गौरतलब है कि इस मुकाबले में गुरनूर ने बेहद ही शानदार गेंदबाज़ी की और अफगानिस्तान के तीन विकेट झटके। इसी के साथ अब वो एक बेहद ही खास रिकॉर्ड लिस्ट का हिस्सा बन गए हैं।
जी हां, ऐसा ही हुआ है। सबसे पहले ये जान लीजिए कि 26 साल के गुरनूर ने अफगानिस्तान के सामने 4.5 ओवर गेंदबाज़ी की और सिर्फ 27 रन देकर उनके तीन विकेट निकाले। यहां उन्होंने इब्राहिम जादरान (04 गेंदों पर 01 रन), राशिद खान (13 गेंदों पर 09 रन) और जिया उर रहमान (08 गेंदों पर 04 रन) का विकेट चटकाया।
खास बात ये है कि गुरनूर द्वारा अपने वनडे डेब्यू में डाला गया ये स्पेल किसी भी भारतीय द्वारा अपने ODI डेब्यू में डाला गया चौथा बेस्ट स्पेल है। उन्होंने पूर्व क्रिकेटर सुब्रतो बनर्जी को पछाड़कर ये ये कारनामा किया है। इस खास रिकॉर्ड लिस्ट में प्रसिद्ध कृष्णा टॉप पर हैं, जिन्होंने साल 2021 में अपना वनडे डेब्यू किया और इंग्लैंड को 54 रन देकर उनके 4 विकेट चटकाए।
ODI डेब्यू में भारत के लिए सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़ी प्रदर्शन
- 4/54 – प्रसिद्ध कृष्णा बनाम इंग्लैंड, पुणे, 2021
- 3/21 – नोएल डेविड बनाम वेस्टइंडीज, पोर्ट ऑफ स्पेन, 1997
- 3/24 – वरुण आरोन बनाम इंग्लैंड, मुंबई (WS), 2011
- 3/27 – गुरनूर बरार बनाम अफगानिस्तान, धर्मशाला, 2026
- 3/30 – सुब्रतो बनर्जी बनाम वेस्टइंडीज, पर्थ, 1991
बात करें अगर धर्मशाला वनडे की तो यहां भारतीय कैप्टन शुभमन गिल ने टॉस जीतकर अफगानिस्तान को पहले बैटिंग करने का न्योता दिया था जिन्होंने निर्धारित 25 ओवर (बारिश के कारण) में 194 रन (24.5 ओवर में ऑलआउट) बनाए।
Also Read: LIVE Cricket Score
इसके जवाब में भारत के लिए शुभमन गिल ने एक छोर संभालकर 66 गेंदों पर नाबाद 84 रनों की मैच विनिंग पारी खेली, वहीं ईशान किशन (22 गेंदों पर 34 रन) और केएल राहुल (19 गेंदों पर नाबाद 39 रन) ने भी कुछ अहम रन जोड़े। इन्हीं के दम पर टीम इंडिया ने 22.5 ओवर में 195 रनों का लक्ष्य हासिल किया और ऐसे धर्मशाला वनडे 7 विकेट से जीता।