India vs Afghanistan ODI: भारतीय तेज गेंदबाज गुरनूर बरार (Gurnoor Brar) ने शनिवार (20 जून) को अफगानिस्तान के खिलाफ चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए तीसरे औऱ आखिरी वनडे मैच में खास रिक़ॉर्ड बना दिया। गुरनूर ने 8 ओवर में 49 रन देकर 1 विकेट लिया, उन्होंन मोहम्मद नबी को अपना शिकार बनाया।
गुरनूर ने धर्मशाला में खेले गए पहले वनडे में 3 विकेट हासिल किए और फिर लखनऊ में खेले गए दूसरे वनडे में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 विकेट अपने खाते में डाले। इसके साथ ही उन्होंने बतौर भारतीय गेंदबाज डेब्यू की तीन मैचों की द्विपक्षीय सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
इस लिस्ट में उन्होंने युजवेंद्र चहल औऱ प्रसिद्ध कृष्णा का रिकॉर्ड तोड़ा। चहल ने 2016 में जिम्बाब्वे के खिलाफ और कृष्णा ने 2021 में इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में 6-6 विकेट लिए थे।
History made in the blue jersey! #GurnoorBrar snaps up the most wickets by an Indian bowler in a debut 3-match bilateral ODI series! #INDvAFG | 3rd ODI | LIVE NOW https://t.co/xAkABxqrVm pic.twitter.com/BPyjqsnp5J
— Star Sports (@StarSportsIndia) June 20, 2026
गौरतलब है कि इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान की टीम 44.3 ओवर में 232 रनों पर ऑलआउट हो गई। जिसमें कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने 131 गेंदों में 102 रन औऱ अज़मतुल्लाह उमरजई ने 56 गेंदों में 50 रन की पारी खेली।
Also Read: LIVE Cricket Score
भारत के लिए गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रसिद्ध कृष्णा ने 23 रन देकर 5 विकेट लिए। वहीं गुरनूर के अलावा प्रिंस यादव और हर्ष दुबे ने भी 1-1 विकेट हासिल किया।